Aaj Ka Panchang 12 May 2026: आज दूसरे बड़े मंगल पर तेलुगु हनुमान जयंती, हनुमान जी की पूजा का मु

Aaj Ka Panchang 12 May 2026: आज दूसरे बड़े मंगल पर तेलुगु हनुमान जयंती, हनुमान जी की पूजा का मु


Hindi Panchang, 12 मई 2026: आज 12 मई को ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और मंगलवार यानी दूसरा बड़ा मंगल है. बड़ा मंगल के दिन हनुमान जी के मंत्रों का जाप करना, भंडारा कराने और सुंदरकांड का पाठ करने पर सुख, समृद्धि, साहस तथा संकटों से मुक्ति का आशीर्वाद मिलता है. साथ ही जीवन में चल रही बाधाएं, ग्रह दोष और नकारात्मकता दूर होने की भी मान्यता है.

आज का व्रत 

बड़ा मंगल समस्त मंगलकामनों की पूर्ति करने वाला दिन माना गया है. मांगलिक दोष, शनि दोष, राहु-केतु के अशुभ प्रभाव से बचना है तो इस दिन बजरंग बाण का पाठ करें या फिर 7 बार हनुमान चालीसा पढ़ें और जरुरतमंदों को दान दें. मान्यता है इससे सारे दोष खत्म हो जाते हैं. आज तेलुगु हनुमान जयंती का भी संयोग बन रहा है.

12 मई का पंचांग 2026 (Hindi Panchang 12 May 2026)

तिथि

दशमी (11 मई 2026, दोपहर 3.24 – 12 मई 2026, दोपहर 2.)

वार मंगलवार
नक्षत्र पूर्व भाद्रपद
योग वैधृति, सर्वार्थ सिद्धि योग
सूर्योदय सुबह 5.36
सूर्यास्त
शाम 7.00
चंद्रोदय
सुबह 2.52, 12 मई
चंद्रोस्त
दोपहर 2.17
चंद्र राशि
कुंभ
  • चौघड़िया मुहूर्त
सुबह का चौघड़िया
शुभ सुबह 8.55 – दोपहर 1.59
शाम का चौघड़िया
लाभ रात 8.22 – रात 9.40
  • राहुकाल और अशुभ समय (Aaj Ka Rahu kaal)
राहुकाल (इसमें शुभ कार्य न करें) दोपहर 3.40 – शाम 5.22
यमगण्ड काल सुबह 8.55 – सुबह 10.36
विडाल योग सुबह 5.32 – सुबह 1.17, 13 मई 
गुलिक काल
दोपहर 12.18 – दोपहर 1.59
भद्रा काल  सुबह 5.32 – दोपहर 2.52
पंचक पूरे दिन

ग्रहों की स्थिति (Grah Gochar 12 May 2026)

सूर्य मेष
चंद्रमा कुंभ
मंगल मीन
बुध मेष
गुरु मिथुन
शुक्र वृषभ
शनि मीन
राहु कुंभ
केतु सिंह

12 मई 2026 का राशिफल

ये राशिफल पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास के अनुसार है.

  • मेष (Aries): आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं, रुका हुआ धन वापस मिल सकता है और व्यापार में प्रगति होगी. संतान से शुभ समाचार मिलेगा, यात्राएं लाभकारी रहेंगी और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.
  • वृषभ (Taurus): करियर और व्यापार में शानदार सफलता मिलने के संकेत हैं, प्रेम संबंध भी मजबूत होंगे. स्वास्थ्य में सुधार आएगा और दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा.
  • मिथुन (Gemini): भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, रुके हुए काम पूरे होंगे और यात्राएं लाभदायक रहेंगी. प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी और स्वास्थ्य बेहतर रहेगा.
  • कर्क (Cancer): दिन थोड़ा सावधानी से बिताने की जरूरत है, चोट या परेशानी की आशंका रह सकती है. प्रेम और स्वास्थ्य दोनों में उतार-चढ़ाव संभव है, इसलिए सतर्क रहें.
  • सिंह (Leo): व्यापार, प्रेम और स्वास्थ्य तीनों क्षेत्रों में सफलता मिलने के योग हैं. अविवाहित लोगों के विवाह तय होने की संभावना भी प्रबल है.
  • कन्या (Virgo): रुके हुए कार्यों में गति आएगी और विरोधी भी मित्रवत व्यवहार करेंगे. बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा तथा स्वास्थ्य में सुधार होगा.
  • तुला (Libra): विद्यार्थियों, लेखकों और कलाकारों के लिए दिन बेहद शुभ रहेगा. प्रेम संबंध मजबूत होंगे और व्यापार में भी अच्छे परिणाम मिलेंगे.
  • वृश्चिक (Scorpio): भूमि, भवन या वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं और सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी. परिवार में शुभ कार्य संभव है और प्रेम जीवन बेहतर रहेगा.
  • धनु (Sagittarius): पराक्रम और उत्साह बढ़ेगा, भाइयों-बहनों का सहयोग मिलेगा. रोजगार और व्यापार में तरक्की के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे.
  • मकर (Capricorn): धन लाभ के संकेत मिल रहे हैं और परिवार में सामंजस्य बना रहेगा. प्रेम संबंध सुखद रहेंगे, हालांकि स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी रखें.
  • कुंभ (Aquarius): सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा और व्यापार में लाभ मिलेगा. प्रेम जीवन अच्छा रहेगा तथा स्वास्थ्य में भी सुधार देखने को मिलेगा.
  • मीन (Pisces): मानसिक और शारीरिक कमजोरी महसूस हो सकती है, इसलिए आराम पर ध्यान दें. व्यापार और निवेश में सावधानी रखें तथा प्रेम संबंधों में दूरी महसूस हो सकती है.

आज का उपाय 

हनुमान जी की पूजा में उड़द या गेहूं के आटे के दीपक में लाल कलावे की बाती लगाकर दीपदान करें. मान्यता है इससे बिगड़े काम जल्द बन जाते हैं. 

आज का लकी कलर 

केसरिया रंग शुभ रहेगा.

Ganga: भारत में मोक्षदायिनी नदी ‘गंगा’ का नाम कैसे पड़ा, एक्सपर्ट ने खोला राज

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 



Source link