Hindi Panchang, 21 मई 2026: आज ज्येष्ठ अधिकमास शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और गुरुवार है. गुरु पुष्य योग का संयोग बन रहा है. जो मां लक्ष्मी की पूजा, खरीदारी, शुभ कार्य, नए काम की शुरुआत के लिए श्रेष्ठ माना जाता है, लेकिन अभी अधिकमास में खरीदारी और मांगलिक कार्य वर्जित हैं. ऐसे में मां लक्ष्मी, बृहस्पति देव की पूजा और उनके मंत्रों का जाप करें.
आज का दिन क्यों खास
पुष्य नक्षत्र को नक्षत्रों का राजा कहा जाता है. मान्यता है कि इस दिन बृहस्पति देव को पीले चने, हल्दी और गुड़ अर्पित कर ॐ बृं बृहस्पतये नमः मंत्र का जाप करना मां लक्ष्मी को प्रसन्न करता है और नौकरी और व्यापार में तरक्की मिलती है.
21 मई का पंचांग 2026 (Hindi Panchang 21 May 2026)
- तिथि – चतुर्थी (20 मई 2026, सुबह 11.06 – 21 मई 2026, सुबह 8.56)
- वार- गुरुवार
- नक्षत्र- पुष्य
- योग- गण्ड, सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग, गुरु पुष्य योग, रवि योग
- सूर्योदय- सुबह 5.36
- सूर्यास्त- रात 07.07
- चंद्रोदय- सुबह 9.53
- चंद्रोस्त- रात 11.54
- चंद्र राशि- कर्क
चौघड़िया मुहूर्त
- सुबह का चौघड़िया – सुबह 5.27 – सुबह 7.10
- शाम का चौघड़िया – रात 7.10 – रात 9.43
राहुकाल और अशुभ समय (Aaj Ka Rahu kaal)
- राहुकाल – (इसमें शुभ कार्य न करें)दोपहर 2.00 – दोपहर 3.43
- यमगण्ड काल- सुबह 5.27 – सुबह 7.10
- गुलिक काल – सुबह 8.53 – सुबह 10.35
- विडाल योग – सुबह 5.27 – सुबह 2.49, 22 मई
ग्रहों की स्थिति (Grah Gochar 21 May 2026)
- सूर्य- मेष
- चंद्रमा – कर्क
- मंगल- मीन
- बुध- मेष
- गुरु- मिथुन
- शुक्र- मिथुन
- शनि- मीन
- राहु- कुंभ
- केतु- सिंह
21 मई 2026 का राशिफल
ये राशिफल पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास के अनुसार है.
मेष राशि (Aries)
प्रेम जीवन में नया मोड़ आएगा और साथी के साथ रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा. किसी मित्र की सेहत को लेकर चिंता रह सकती है और आर्थिक मदद भी करनी पड़ सकती है.
वृष राशि (Taurus)
काम का दबाव बढ़ सकता है, लेकिन आपकी समझदारी से व्यापार में लाभ मिलेगा. परिवार में चल रही अनबन को सुलझाने के लिए वरिष्ठों से बातचीत करनी पड़ सकती है.
मिथुन राशि (Gemini)
दिन मिलाजुला रहेगा, इसलिए अपनी निजी बातें किसी से साझा करने से बचें. कार्यक्षेत्र में टीमवर्क से सफलता मिलेगी और विदेश में पढ़ाई का सपना पूरा हो सकता है.
कर्क राशि (Cancer)
आज किसी काम में उम्मीद के अनुसार परिणाम न मिलने से निराशा हो सकती है. परिवार में धार्मिक आयोजन का माहौल रहेगा और जीवनसाथी के लिए नई योजना बना सकते हैं.
सिंह राशि (Leo)
मन मुताबिक लाभ मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा और व्यापार में अच्छी कमाई हो सकती है. पुराने कर्ज को चुकाने में सफलता मिलेगी और अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी.
कन्या राशि (Virgo)
नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और पार्ट टाइम काम की इच्छा पूरी हो सकती है. स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें, पुरानी बीमारी दोबारा परेशान कर सकती है.
तुला राशि (Libra)
आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप हर काम को पूरे साहस के साथ करेंगे. विद्यार्थियों को सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी होगी और रिश्तों में संवाद बनाए रखना जरूरी रहेगा.
वृश्चिक राशि (Scorpio)
सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा और विवाह के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं. परिवार के साथ खुलकर बातचीत करने से मन की परेशानियां दूर होंगी.
धनु राशि (Sagittarius)
कार्यस्थल पर पदोन्नति या वेतन वृद्धि जैसी शुभ सूचना मिल सकती है. संतान के करियर को लेकर चिंता रहेगी और जीवनसाथी से मतभेद होने की संभावना है.
मकर राशि (Capricorn)
प्रेम संबंधों में बातचीत करते समय सावधानी रखें, नहीं तो विवाद बढ़ सकता है. नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को नया अवसर मिलने के संकेत हैं.
कुंभ राशि (Aquarius)
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और व्यापार में नए अवसर लाभ दिला सकते हैं. परिवार के बड़े सदस्यों के साथ जिद करने से बचें, नहीं तो रिश्तों में तनाव आ सकता है.
मीन राशि (Pisces)
तनाव और पारिवारिक विवाद के कारण मन परेशान रह सकता है. संपत्ति से जुड़ा पुराना मामला सुलझ सकता है, लेकिन खर्च बढ़ने की संभावना रहेगी.
आज का उपाय
आज का लकी कलर
पीला रंग शुभ है
Devshayani Ekadashi 2026: देवशयनी एकादशी कब ? नोट करें डेट, इस दिन से चातुर्मास शुरू
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.






