Aaj Ka Panchang 25 June 2026: आज निर्जला एकादशी पर पूजा का मुहूर्त, शुभ संयोग, राशिफल और पूरा प

Aaj Ka Panchang 25 June 2026: आज निर्जला एकादशी पर पूजा का मुहूर्त, शुभ संयोग, राशिफल और पूरा प


Hindi Panchang, 25 जून 2026: आज ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की निर्जला एकादशी तिथि और गुरुवार है. मान्यता है कि जो व्यक्ति सालभर की एकादशियों का व्रत नहीं कर पाता वो सिर्फ निर्जला एकादशी का व्रत करके सभी एकादशियों के समान पुण्य प्राप्त कर सकता है. इस दिन बिना पानी, अन्न ग्रहण किए व्रत करने का विधान है. 

आज का व्रत – निर्जला एकादशी के दिन विष्णु जी का केसर मिश्रित जल से अभिषेक करें और पीले फूल, चंदन, केला आदि पूजन सामग्री से पूजा करें. विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें. 

25 जून का पंचांग 2026 (Hindi Panchang 25 June 2026)

  • तिथि – एकादशी (24 जून 2026, शाम 6.12 – 25 जून 2026, रात 08.09)
  • वार- गुरुवार
  • नक्षत्र- स्वाती
  • योग- शिव, रवि योग
  • सूर्योदय- सुबह 5.54
  • सूर्यास्त- रात 07.13
  • चंद्रोदय- दोपहर 3.38
  • चंद्रोस्त- सुबह 2.10, 26 जून
  • चंद्र राशि- तुला

चौघड़िया मुहूर्त

  • सुबह का चौघड़िया –  सुबह 5.25 – सुबह 7.10
  • शाम का चौघड़िया – रात 7.23 – रात 9.53

राहुकाल और अशुभ समय (Aaj Ka Rahu kaal)

  • राहुकाल –  दोपहर 2.09 – दोपहर 3.53
  • यमगण्ड काल- सुबह 5.25 – सुबह 7.10
  • विडाल योग – सुबह 5.25 – शाम 4,29
  • गुलिक काल – सुबह 8.54 – सुबह 10.39
  • भद्रा – सुबह 7.08 – रात 08.09

ग्रहों की स्थिति (Grah Gochar 25 June 2026)

  • सूर्य- मिथुन
  • चंद्रमा – तुला
  • मंगल- मेष
  • बुध- कर्क
  • गुरु- मिथुन
  • शुक्र- मिथुन
  • शनि- मीन
  • राहु- कुंभ
  • केतु- सिंह

25 जून 2026 का राशिफल

ये राशिफल पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास के अनुसार है.

मे

मेष (Aries): बिजनेस विस्तार और कमाई में बढ़त के संकेत हैं, नौकरी और पढ़ाई में भी अच्छा प्रदर्शन रहेगा. रिश्तों में समझ और आत्मविश्वास दोनों मजबूत होंगे.

वृषभ (Taurus): विरोधियों पर समझदारी से जीत मिलेगी और नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं. बिजनेस में प्रशंसा और परिवार में सुखद माहौल बना रहेगा.

मिथुन (Gemini): पढ़ाई और करियर में फोकस मजबूत रहेगा, रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है. क्रिएटिव काम और प्रतियोगी तैयारी में सफलता के योग हैं.

कर्क (Cancer): मानसिक तनाव और पारिवारिक असंतुलन महसूस हो सकता है, धैर्य रखें. काम और रिश्तों में बातचीत और संतुलन बनाए रखना जरूरी रहेगा.

सिंह (Leo): करियर और व्यापार में सफलता के अवसर मिलेंगे, मेहनत रंग लाएगी. दोस्तों और परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा.

कन्या (Virgo): आर्थिक मामलों में सतर्क रहें, खर्च और कैश फ्लो दबाव दे सकते हैं. पढ़ाई और काम में ध्यान भटकने से बचें.

तुला (Libra): आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी, करियर स्थिर रहेगा. नए क्लाइंट और परिवार का सहयोग मनोबल बढ़ाएगा.

वृश्चिक (Scorpio): बिजनेस और करियर में धैर्य की जरूरत है, जल्दबाजी से बचें. स्वास्थ्य और मानसिक संतुलन पर ध्यान दें.

धनु (Sagittarius): नई तकनीक और नए तरीके सफलता दिला सकते हैं. नौकरी और रिश्तों में सहयोग व सकारात्मक बदलाव आएंगे.

मकर (Capricorn): कार्यक्षेत्र और व्यापार में शानदार प्रदर्शन रहेगा, नई उपलब्धियां मिल सकती हैं. धार्मिक कार्यों और परिवार से सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी.

कुंभ (Aquarius): सीखने और करियर ग्रोथ के अच्छे अवसर बनेंगे. परिवार और प्रोफेशनल लाइफ में तालमेल मजबूत रहेगा.

मीन (Pisces): यात्रा और वित्तीय मामलों में सावधानी रखें, रिश्तों में समझ बढ़ेगी. करियर में धैर्य और स्किल अपग्रेड पर ध्यान देना फायदेमंद रहेगा.

आज का लकी कलर 

पीला रंग शुभ है

Shani Sade Sati: शनि की साढ़े साती से इस राशि को 2027 में भी नहीं मिलेगी राहत, नुकसान से बचने के लिए क्या करें? नोट करें उपाय

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 



Source link