Adhik Maas Purnima 2026: अधिकमास पू्र्णिमा कब ? पुण्य कमाने का सबसे खास दिन, 3 साल बाद ही मिलेग

Adhik Maas Purnima 2026: अधिकमास पू्र्णिमा कब ? पुण्य कमाने का सबसे खास दिन, 3 साल बाद ही मिलेग


Adhik Maas Purnima 2026: पूर्णिमा का दिन मां लक्ष्मी और भगवान सत्यनारायण को समर्पित है. ये तिथि अधिकमास में आए तो इसका महत्व दोगुना हो जाता है. इस साल ज्येष्ठ अधिकमास पूर्णिम 31 मई 2026 को है. स्कन्दपुराण, पद्मपुराण में अधिक मास की पूर्णिमा को सर्व सिद्धिदायिनी पूर्णिमा के रूप में वर्णित किया गया है. 

यह भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करने का एक अत्यन्त स्वर्णिम अवसर है. सालभर सुख, समृद्धि, धन और सफलता पाना है तो अधिकमास की पूर्णिमा पर कुछ विशेष कार्य जरुर करें. देखें अधिकमास पूर्णिमा का स्नान-दान मुहूर्त.

ज्येष्ठ अधिकमास पूर्णिमा 2026 मुहूर्त

ज्येष्ठ अधिकमास पूर्णिमा 30 मई 2026 को सुबह 11.57 पर शुरू होगी और अगले दिन 31 मई 2026 को दोपहर 2 बजकर 14 मिनट पर समाप्त होगी. सूर्योदय के अनुसार 31 मई को पूर्णिमा का स्नान-दान, व्रत किया जाएगा. चंद्रमा की पूजा होगी.

  • अधिकमास पूर्णिमा पूजा समय – सुबह 7.08 – सदोपहर 12.19
  • चंद्रोदय समय – रात 7.36

अधिकमास पूर्णिमा सभी व्रत में क्यों है खास

अधिक मास की पूर्णिमा पर व्रत करने से अन्य व्रत की तुलना में अनेक गुना फल प्राप्त होता है.  पुरुषोत्तम माह में खासकर पूर्णिमा तिथि के दिन सत्यनारायण कथा का पाठ एवं श्रवण करने से अनन्त प्रकार के पाप कर्मों का शमन होता है. यह व्रत पारिवारिक सुख-शान्ति, समृद्धि तथा मनोकामना पूर्ति हेतु अत्यन्त प्रभावी माना जाता है.

अधिक मास की पूर्णिमा पर किए जाने वाले दान से मनुष्य को महान पुण्य प्राप्त होता है. इस दिन सामर्थ्य के अनुसार अन्न, वस्त्र, स्वर्ण, गौ-दान आदि करने से सभी मनोरथ सिद्ध होते हैं. जीवन में चल रही नौकरी, धन की समस्या दूर होती है.

अधिके मासि यो भक्त्या विष्णुं सम्पूजयेन्नरः. सर्वपापविनिर्मुक्तो विष्णुलोकं स गच्छति॥

जो मनुष्य अधिकमास में श्रद्धा और भक्ति से भगवान विष्णु की पूजा करता है, वह सभी पापों से मुक्त होकर विष्णुलोक को प्राप्त करता है.

अधिकमास पूर्णिमा

आज की GEN Z लाइफस्टाइल, डिजिटल प्रेशर, ओवरथिंकिंग और इमोशनल स्ट्रेस से जूझ रही है. ऐसे में पूर्णिमा सिर्फ धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि मानसिक शांति और ऊर्जा संतुलन का भी माध्यम मानी जाती है. धर्म और ज्योतिष दोनों ही नजरियों से पूर्णिमा युवाओं के लिए कई तरह से फायदेमंद मानी गई है.स दिन चंद्रमा पूर्ण रूप में होता है, इसलिए पूजा-पाठ, ध्यान से व्यक्ति लाइफ में नई ऊर्जा पाता है.

  • निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होती है
  • ध्यान और मेडिटेशन में फोकस बढ़ सकता है
  • परिवार और रिश्तों के साथ जुड़ाव मजबूत होता है

ध्यान रखें ये बातें

  • मोबाइल और सोशल मीडिया से कुछ समय दूरी बनाएं.
  • खानपान में कंट्रोल रखें. एक समय ही भोजन करें.
  • अधिकतर समय मंत्र जाप या ध्यान में लगाएं.
  • किसी की बुराई, निंदा या विवाद न करें.

Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी की डेट क्यों सर्च कर रहे लोग, क्या खास है उस दिन

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.



Source link