Bada Mangal 2026: दूसरे बड़ा मंगल पर बना दुर्लभ संयोग, इसी दिन मनाई जाएगी तेलुगु हनुमान जयंती

Bada Mangal 2026: दूसरे बड़ा मंगल पर बना दुर्लभ संयोग, इसी दिन मनाई जाएगी तेलुगु हनुमान जयंती


Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ महीने का मंगलवार हनुमान पूजन के लिए खास दिन माना जाता है. लेकिन मंगलवार 12 मई को पड़ने वाला दूसरा ज्येष्ठ मंगलवार या दूसरा बड़ा मंगल कई मायनों में खास रहने वाला है. इस दिन हनुमान जी की पूजा का दुर्लभ संयोग बन रहा है.

बड़ा मंगल और हनुमान जयंती का संयोग (Bada Mangal and Telugu Hanuman Jayanti coincidence)

12 मई 2026 को ज्येष्ठ माह का दूसरा बड़ा मंगलवार पड़ रहा है और इसी दिन तेलुगू हनुमान जयंती (Telugu Hanuman Jayanti 2026) भी मनाई जाएगी. आध्यात्मिक दृष्टि से इस संयोग को हनुमान पूजा के लिए बहुत ही लाभकारी माना जा रहा है. पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक और देश के जाने-माने प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अनीष व्यास के अनुसार, एक ही तिथि पर बड़ा मंगल और हनुमान जयंती का संयोग से पूजा-अर्चना का फल कई गुना बढ़ जाता है.

इसके साथ ही ज्योतिषीय दृष्टि से भी यह दिन अत्यंत शुभ माना जा रहा है. 12 मई को ग्रह-नक्षत्रों की विशेष स्थिति के कारण इस दिन कई शुभ योग भी बन रहे हैं, जिनमें आदित्य मंगल योग, रूचक राजयोग और गजकेसरी योग हैं.

अप्रैल के बाद फिर से हनुमान जयंती?

हनुमान जयंती का त्योहार हाल ही में चैत्र पूर्णिमा पर 2 अप्रैल 2026 को मनाया गया था. ऐसे में कई लोगों के मन में यह सवाल होंगे कि, 40 दिन बाद फिर से हनुमान जयंती क्यों मनाई जा रही है. बता दें कि, यह तेलुगु हनुमान जयंती है, जिसे खासकर दक्षिण भारत के आंध्र प्रदेश और तेलांगना में ज्येष्ठ महीने के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है.

ये भी पढ़ें: Mangal Aditya Yog 2026: आज बनेगा शक्तिशाली मंगल आदित्य योग, 4 दिनों तक इन राशियों को लाभ के संकेत

12 मई को बन रहे ये शुभ योग

  • सूर्य और मंगल की युति से आदित्य मंगल योग (Mangal Aditya Yog) बना हुआ है.
  • मंगल की मजबूत स्थिति (मेष राशि में मंगल) से रूचक राजयोग का प्रभाव रहेगा.
  • 12 मई को दशमी और एकादशी (Ekadashi) तिथि का प्रभाव रहेगा.

करें ये काम

बड़ा मंगल (बुढ़वा मंगल) और तेलुगू हनुमान जयंती दोनों ही भगवान हनुमान को समर्पित पवित्र पर्व हैं. इस बार 12 मई को इन दोनों पर्व का विशेष संयोग बन रहा है, जो धार्मिक दृष्टि से बेहद शुभ है. इस दिन श्रद्धा और विधि-विधान से पूजा करने पर हनुमान जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है. भगवान हनुमान की कृपा पाने के लिए इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नानादि करने के बाद भगवान की पूजा-अर्चना करें. हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ करना विशेष फलदायी हो सकता है. भगवान को गुड़-चना, बेसन के लड्डू, लाल वस्त्र और सिंदूर अर्पित करें. साथ ही जरूरतमंदों को भोजन कराना और बंदरों को गुड़-चना खिलाना भी पुण्यदायी कार्य माना जाता है.

ये भी पढ़ें: Panchak 2026: मौसम में बदलाव और रोग पंचक का डबल अटैक, खतरे की आहट तो नहीं?
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.



Source link