CSK के अंशुल कंबोज के नाम ‘शर्मनाक रिकॉर्ड’, IPL इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के खाने का रिकॉर्ड

CSK के अंशुल कंबोज के नाम ‘शर्मनाक रिकॉर्ड’, IPL इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के खाने का रिकॉर्ड


पिछले कुछ सीजनों को देखें तो आईपीएल की पिच बल्लेबाजी के अनुरूप होती हैं. इसलिए मैचों में 200 रन बनना अब आम बात हो गई है. मगर कोई गेंदबाज नहीं चाहता कि उसे लगातार मार पड़ती रहे और छक्के पे छक्के खाने पड़े. कुछ ऐसा चेन्नई सुपर किंग्स के अंशुल कंबोज के साथ हुआ है, जिनके नाम एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा छक्के खाने का रिकॉर्ड बन गया है.

अंशुल कंबोज वही गेंदबाज हैं, जिन्होंने आईपीएल 2026 में अपने पहले 9 मैचों में 17 विकेट चटकाए थे. मगर उसके बाद अंशुल ने पांच मैचों में 18.4 ओवर गेंदबाजी की और 261 रन लुटाए हैं. यहां तक कि गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में उन्होंने 4 ओवर में 56 रन लुटा दिए.

एक IPL में सबसे ज्यादा छक्के खाने का रिकॉर्ड

एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा छक्के खाने का शर्मनाक रिकॉर्ड अंशुल कंबोज के नाम जुड़ गया है. आईपीएल 2026 में उनकी गेंदों पर 34 छक्के लग चुके हैं. उन्होंने गुजरात टाइटंस के राशिद खान का रिकॉर्ड तोड़ा. राशिद ने आईपीएल 2025 में 33 छक्के खाए थे. इस लिस्ट में मोहम्मद सिराज का नाम भी आता है, क्योंकि 2022 सीजन में उनकी गेंदों पर कुल 31 सिक्स आए थे.

  • 34 सिक्स – अंशुल कंबोज
  • 33 सिक्स – राशिद खान
  • 31 सिक्स – मोहम्मद सिराज

अंशुल कंबोज का अर्श से फर्श तक का सफर

अंशुल कंबोज ने आईपीएल 2026 में वाहवाही बटोरने से लेकर आलोचनाओं में घिरने तक का सफर तय किया है. पहले 9 मैचों में उन्होंने 31.4 ओवर गेंदबाजी की और कुल 17 विकेट ले लिए थे और कुल 269 रन लुटाए थे. एक समय उन्हें पर्पल कैप जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा था. मगर अगले पांच मैचों में वो 261 रन लुटा चुके हैं और केवल 4 विकेट लिए हैं.

यह भी पढ़ें:

शुभमन गिल ने CSK के खिलाफ रचा इतिहास, टी20 में विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके

चेन्नई के खिलाफ शुभमन गिल का खास ‘दोहरा शतक’, लंबा छक्का लगाकर किया कमाल 



Source link