EU-पाक के ज्वाइंट स्टेटमेंट को भारत ने किया खारिज, कहा- J&K और लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा

EU-पाक के ज्वाइंट स्टेटमेंट को भारत ने किया खारिज, कहा- J&K और लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा


India Hits Out Pak EU on JK Statement: भारत के विदेश मंत्रालय ने यूरोपीय संघ और पाकिस्तान की तरफ से जारी एक संयुक्त बयान में जम्मू कश्मीर के जिक्र को जोरदार तरीके से खारिज कर दिया है. भारत ने इस बयान को गैरजरूरी करार दिया है. साथ ही बेवजह का बताया है. 

मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत संयुक्त प्रेस बयान में जम्मू कश्मीर के किसी भी जिक्र को पूरी तरह खारिज करता है. उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर और लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेश भारत का अभिन्न और अटूट हिस्सा हैं. 

ऐसे बेवजह के जिक्र को पूरी तरह से खारिज करते हैं: जायसवाल

जायसवाल ने कहा कि जम्मू कश्मीर के जिक्र के संबंध में हम यह कहना चाहेंगे, कि हम भारत के आंतरिक मामलों पर संयुक्त प्रेस बयान में ऐसे बेवजह के जिक्र को पूरी तरह से खारिज करते हैं. 

भारत से सीमा विवाद को लेकर बयान से भड़के लोग, विपक्ष और छात्र कर रहे नेपाल PM बालेन शाह के इस्तीफे की मांग

जिन्हें अधिकार नहीं उन्हें टिप्पणी करने से बचना चाहिए: जायसवाल

जायसवाल ने कहा है कि जम्मू कश्मीर के जिक्र के संबंध में हम यह कहना चाहेंगे कि हम भारत के आंतरिक मामलों पर संयुक्त प्रेस बयान में ऐसे बेवजह के जिक्र को पूरी तरह से खारिज करते हैं. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने यह भी कहा कि जिन संस्थाओं का इस मुद्दे पर कोई अधिकार क्षेत्र नहीं है, उन्हें इस पर टिप्पणी करने से बचना चाहिए.

उन्होंने आगे कहा कि जम्मू कश्मीर और लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेश भारत के अभिन्न और अटूट हिस्से हैं. इन लोगों का ऐसे मामलों में कोई अधिकार क्षेत्र नहीं है. उन्हें इन पर कोई भी टिप्पणी करने से बचना चाहिए. ये टिप्पणियां यूरोपीय संघ पाकिस्तान के संयुक्त बयान में जम्मू कश्मीर के जिक्र के बाद आई है. 

ये भी पढ़ें : 9-0 से चीनी J-10C फाइटर जेट से यूरोफाइटर को शिकस्त मिलने का दावा, ड्रैगन फिर फैला रहा झूठ, पढ़ें पूरी स्टोरी



Source link