Infinix Xpad 30 लॉन्च, बड़ी स्क्रीन और बैटरी के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Infinix Xpad 30 लॉन्च, बड़ी स्क्रीन और बैटरी के साथ मिलेंगे ये फीचर्स


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • यह Android 16 पर चलता है, 18W चार्जिंग, फिलीपींस में ₹22,000 से उपलब्ध.

Infinix Xpad 30 Launch : Infinix ने अपने लेटेस्ट टैबलेट Infinix Xpad 30 को कुछ ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है. इस टैबलेट को खास तौर पर बड़ी स्क्रीन, हाई रिफ्रेश रेट और दमदार बैटरी के साथ उतारा गया है. इसमें 11 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जो 1.5K रेजोल्यूशन सपोर्ट करता है. इसके अलावा, टैबलेट में MediaTek का ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 6GB तक रैम और 7,200mAh की बैटरी मिलती है. फिलहाल इसकी बिक्री फिलीपींस में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए शुरू हो चुकी है. तो आइए जानते हैं कि इसकी कीमत और सभी फीचर्स क्या हैं. 

Infinix Xpad 30 के खास फीचर्स क्या हैं? 

Infinix Xpad 30 में 11 इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है. इसकी स्क्रीन 1200 बाय 1920 पिक्सल रेजोल्यूशन और 90Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है. इसमें 450 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 180Hz टच सैंपलिंग रेट मिलता है. स्क्रीन को Panda MN228 कवर ग्लास की सुरक्षा दी गई है. इसके अलावा डिस्प्ले में 30KHz PWM डिमिंग और TÜV Rheinland की लो ब्लू लाइट और फ्लिकर फ्री सर्टिफिकेशन भी मिलती है. 

कैमरा और सॉफ्टवेयर की जानकारी

यह टैबलेट Android 16 पर आधारित XOS 16 पर काम करता है. इसमें Infinix AI के कई टूल्स भी दिए गए हैं. इसके पीछे LED फ्लैश के साथ 8MP का कैमरा मिलता है. वहीं वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए फ्रंट में भी 8MP का कैमरा दिया गया है. इससे 2K रेजोल्यूशन में 30fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है.  कैमरे में टाइम-लैप्स, ब्यूटी, पोर्ट्रेट और पैनोरमा जैसे मोड भी मिलते हैं. 

7,200mAh की बैटरी और कनेक्टिविटी

Infinix Xpad 30 में 7,200mAh की बैटरी दी गई है, जो 18W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है. इसमें 10W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग की सुविधा भी मिलती है. कनेक्टिविटी के लिए टैबलेट में 4G LTE, 3G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.2 और GPS दिया गया है. इसमें एक नैनो सिम और एक माइक्रोएसडी कार्ड लगाने की सुविधा है. इसके अलावा USB Type-C पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक भी मिलता है.

यह भी पढ़ें – Adobe Photoshop AI Features : Photoshop में AI का नया अवतार, 2027 में ChatGPT के साथ भी जुड़ेगा Adobe

MediaTek प्रोसेसर और 1TB तक स्टोरेज

परफॉर्मेंस के लिए टैबलेट में MediaTek Helio G88 ऑक्टा-कोर चिपसेट दिया गया है. यह 12nm प्रोसेस पर तैयार किया गया है. इसके साथ ARM Mali-G52 2EEMC2 GPU मिलता है. टैबलेट में 6GB तक रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है.  माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है. 

Infinix Xpad 30 की कीमत और उपलब्धता

Infinix Xpad 30 की शुरुआती कीमत फिलीपींस में PHP 14,999 रखी गई है. भारतीय करेंसी के हिसाब से यह करीब 22,000 रुपये होती है. इस कीमत में 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला बेस मॉडल मिलता है. इसके अलावा कंपनी ने इसका 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट भी पेश किया है. इसे Cloudline Blue, Lunar Lilac और Stellar Grey कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है. 

यह भी पढ़ें – BGMI 4.7 Update : गेमर्स के लिए BGMI का सरप्राइज, 4.7 अपडेट में आएगा Arctic Chronicles मोड



Source link