- iPhone 17 में 120Hz डिस्प्ले, नया चिपसेट, मिला शानदार रिस्पॉन्स।
- iPhone 17 डिस्काउंट में उपलब्ध, पुराने मॉडल से बेहतर प्रदर्शन।
- iPhone 18 नए डिजाइन, AI फीचर्स, बेहतर कैमरा संग आ सकता है।
- जरूरत पर निर्भर: तत्काल अपग्रेड के लिए iPhone 17, लेटेस्ट के लिए 18।
iPhone 18 vs iPhone 17: ऐप्पल ने पिछले साल सितंबर में iPhone 17 को कई बड़ी अपग्रेड्स के साथ उतारा था. 120Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले और नए चिपसेट समेत इन अपग्रेड्स को लोगों ने खूब पसंद किया और यह 2026 की पहली तिमाही में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन बन गया है. अब ऐप्पल iPhone 18 की तैयारियों में जुट गई है, जिसे अगले साल फरवरी-मार्च में लॉन्च किया जा सकता है. अब चूंकि iPhone 17 पर कई जगह डिस्काउंट ऑफर चल रहे हैं, ऐसे में लोगों के लिए कंफ्यूजिंग स्थिति बन गई है कि उन्हें iPhone 18 का इंतजार करना चाहिए या अभी iPhone 17 खरीदना फायदे का सौदा है. आइए हम इस कंफ्यूजन को दूर करने के लिए जरूरी चीजें समझते हैं.
iPhone 17 बना हुआ है प्रैक्टिकल च्वॉइस
iPhone 17 लॉन्चिंग के करीब 7-8 महीने बाद भी एक प्रैक्टिकल च्वॉइस बना हुआ है. इसमें ऐसे फीचर्स मिलते हैं, जो एक सामान्य यूजर्स के लिए काफी है. जो लोग अभी iPhone 13 या iPhone 14 जैसे पुराने मॉडल यूज कर रहे हैं, उन्हें इसकी परफॉर्मेंस, कैमरा क्वालिटी, बैटरी ऑप्टिमाइजेशन और डिस्प्ले स्मूदनेस में फर्क साफ नजर आएगा. इसके अलावा अभी डिस्काउंट के कारण इसकी कीमत भी कम हो गई है. ऐसे में यह आईफोन उन लोगों के लिए एक अच्छा ऑप्शन है, जो नए आईफोन के लिए पूरी कीमत नहीं चुकाना चाहते.
क्यों करना चाहिए iPhone 18 का इंतजार?
iPhone 18 को लेकर इस समय मिली-जुली जानकारी आ रही है. कुछ रिपोर्ट्स में इसे डाउनग्रेड करने की चर्चा है तो कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि यह आईफोन नए डिजाइन, अपडेटेड कैमरा हार्डवेयर और ऑन-डिवाइस एआई कैपेबिलिटीज के साथ लॉन्च होगा. ऐसी भी चर्चा है कि ऐप्पल नया चिपसेट देकर इसकी परफॉर्मेंस इंप्रूव कर सकती है और बैटरी एफिशिएंसी को लेकर भी काफी काम किया जाएगा. इसकी कीमत को लेकर भी ऐप्पल अग्रेसिव अप्रोच के साथ आगे बढ़ रही है और इसे iPhone 17 वाली कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है.
iPhone 17 खरीदें या iPhone 18 का इंतजार करें?
इस सवाल का जवाब आपकी जरूरत और पसंद पर है. अगर आपके पास 3-4 साल पुराना आईफोन है और आपको तुरंत अपग्रेड करने की जरूरत है तो डिस्काउंट के साथ iPhone 17 परचेज किया जा सकता है. मॉडर्न हार्डवेयर वाले इस आईफोन के साथ अगले कई सालों तक सॉफ्टवेयर अपडेट मिलती रहेगी. वहीं अगर आपको लेटेस्ट आईफोन चलाना है और आप थोड़ा इंतजार कर सकते हैं तो आईफोन 18 के लिए इंतजार किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें-
Google Pixel 10 की कीमत एक ही झटके में धड़ाम, पहले कभी नहीं हुआ इतना सस्ता






