Jyeshtha Month 2026: ज्येष्ठ माह इस बार 30 नहीं बल्कि 60 दिन का होगा, कब होगा शुरू ? जानें डेट

Jyeshtha Month 2026: ज्येष्ठ माह इस बार 30 नहीं बल्कि 60 दिन का होगा, कब होगा शुरू ? जानें डेट


Jyeshtha Month 2026: ज्येष्ठ महीना 2 मई से शुरू हो रहा है इसका समापन 29 जून 2026 को है. हिंदू कैलेंडर में हर महीना 30 दिन का होता है लेकिन इस साल हिंदू पंचांग का तीसरा महीना ज्येष्ठ 59 दिन का होगा, क्योंकि इस माह में अधिकमास का संयोग भी बन रहा है. सामान्य ज्येष्ठ के साथ एक अधिक ज्येष्ठ का महीना भी जुड़ जाएगा, जिस कारण ज्येष्ठ मास दो महीने तक रहेगा.

ज्येष्ठ माह इसलिए भी खास है क्योंकि इसी महीने शनि देव का जन्म हुआ था. श्रीराम हनुमान जी से मिले थे. सूर्य देव और वरुण देव की पूजा का विशेष महत्व है. भीषण गर्मी के बीच किए गए दान, व्रत और जप का फल कई गुना अधिक बताया गया है. इस माह की पूर्णिमा पर ज्येष्ठा नक्षत्र का योग बनने के कारण इसका नाम ज्येष्ठ माह पड़ा.

2026 में ज्येष्ठ माह 60 दिन का होगा

ज्येष्ठ माह 2 मई से शुरू होगा और 29 जून तक रहेगा. ज्येष्ठ 30 की जगह 58 दिन का होगा. इस बीच ज्येष्ठ अधिकमास 17 मई 2026 से होगी और यह 15 जून 2026 तक रहेगा.

ज्येष्ठ माह का महत्व

स्कंद पुराण में कहा गया है –  “ज्येष्ठे मासि तु यत् दानं, जलदानं विशेषतः. तेन तुष्यति देवेशो, विष्णुः सर्वफलप्रदः॥”

अर्थ: ज्येष्ठ मास में विशेषकर जल का दान करने से भगवान विष्णु अत्यंत प्रसन्न होते हैं और सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं.

पद्म पुराण “ज्येष्ठे स्नानं विशेषेण, सर्वपापप्रणाशनम्.”

अर्थ: ज्येष्ठ मास में किया गया पवित्र स्नान सभी पापों का नाश करने वाला माना गया है.

भविष्य पुराण –उपवासैः तपोभिश्च, ज्येष्ठे मासि विशेषतः. लभते मानवो नित्यं, पुण्यं मोक्षप्रदायकम्॥”

अर्थ: इस महीने में व्रत और तप करने से मनुष्य को मोक्ष प्रदान करने वाला पुण्य प्राप्त होता है.

ज्येष्ठ माह के नियम

  • इस महीने में एक समय भोजन करना श्रेष्ठ माना गया है. महाभारत अनुशासन पर्व में इसका उल्लेख मिलता है, जिससे शरीर निरोगी रहता है.
  • दिन में सोने से बचना चाहिए. यदि स्वास्थ्य कारणों से आवश्यकता हो तो विश्राम किया जा सकता है.
  • प्रतिदिन सूर्योदय से पहले स्नान करके सूर्य देव को जल अर्पित करना अत्यंत शुभ माना गया है.
  • पेड़-पौधों को पानी देना, पक्षियों और पशुओं की सेवा करना भी इस महीने का प्रमुख धर्म है.
  • इस माह में जल दान का विशेष महत्व है, जैसे प्यासे लोगों को पानी पिलाना या प्याऊ लगवाना. घड़ा या सुराही दान करना चाहिए.

ज्येष्ठ माह में न करें ये काम

  • ज्येष्ठ माह में गर्मी चरम पर रहती है, ऐसे में पानी की बर्बादी नहीं करनी चाहिए, क्योंकि इससे वरुण दोष लगने की मान्यता है.
  • आयुर्वेद के अनुसार इस समय शरीर में गर्मी और वात बढ़ता है, इसलिए वात बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थों से दूरी बनानी चाहिए.
  • ज्यादा मसालेदार और गरिष्ठ भोजन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है, इसलिए सादा भोजन अपनाएं.
  • इस महीने बैंगन का सेवन वर्जित माना गया है, इसे संतान के लिए अशुभ बताया गया है.
  • ज्येष्ठ मास में बाल कटवाना और नाखून काटना भी वर्जित माना गया है.
  • लहसुन और राई जैसे तीखे पदार्थों का सेवन करने से बचना चाहिए.
  • मांसाहार और मदिरा का सेवन करने से बचना चाहिए, ताकि मन और शरीर शुद्ध बना रहे.

ज्येष्ठ माह 2026 व्रत त्योहार

  • 1 मई 2026 शुक्रवार- कूर्म जयंती, बुद्ध पूर्णिमा, चण्डिका जयंती, वैशाख पूर्णिमा
  • 2 मई 2026 शनिवार- नारद जयंती और ज्येष्ठ माह का आरंभ
  • 5 मई 2026 मंगलवार- एकदंत संकष्टी चतुर्थी, बड़ा मंगल
  • 9 मई 2026 शनिवार- कालाष्टमी, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
  • 12 मई 2026 मंगलवार- तेलुगु हनुमान जयंती, बड़ा मंगल
  • 13 मई 2026 बुधवार- कृष्ण परशुराम द्वादशी और अपरा एकादशी
  • 14 मई 2026 गुरुवार- गुरु प्रदोष व्रत
  • 15 मई 2026 शुक्रवार- वृषभ संक्रान्ति और मासिक शिवरात्रि
  • 16 मई 2026 शनिवार- वट सावित्री व्रत, शनि जयंती, मासिक कार्तिगाई, दर्श अमावस्या और ज्येष्ठ अमावस्या
  • 17 मई 2026 रविवार- अधिक चंद्र दर्शन
  • 18 मई 2026 सोमवार- रोहिणी व्रत
  • 19 मई 2026 मंगलवार – बड़ा मंगल
  • 20 मई 2026 बुधवार- वरदा चतुर्थी
  • 21 मई 2026 गुरुवार- अधिक स्कन्द षष्ठी
  • 23 मई 2026 शनिवार- अधिक मासिक दुर्गाष्टमी
  • 25 मई 2026 सोमवार- गंगा दशहरा
  • 26 मई 2026 मंगलवार – बड़ा मंगल
  • 27 मई 2026 बुधवार- अधिक रामलक्ष्मण द्वादशी और पद्मिनी एकादशी
  • 28 मई 2026 बृहस्पतिवार- गुरु प्रदोष व्रत
  • 30 मई 2026 शनिवार-अधिक पूर्णिमा व्रत
  • 31 मई 2026 रविवार- ज्येष्ठ अधिक पूर्णिमा
  • 3 जून 2026 बुधवार – संकष्टी चतुर्थी
  • 11 जून 2026 गुरुवार – परम एकादशी
  • 12 जून 2026 शुक्रवार – प्रदोष व्रत (कृष्ण)
  • 13 जून 2026 शनिवार – मासिक शिवरात्रि
  • 15 जून 2026 सोमवार – अमावस्या, मिथुन संक्रांति
  • 25 जून 2026 गुरुवार – निर्जला एकादशी
  • 27 जून 2026 शनिवार – प्रदोष व्रत (शुक्ल)
  • 29 जून 2026 सोमवारस – ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत

HemKund Sahib Yatra 2026 Date: हेमकुंड साहिब यात्रा कब शुरू होगी ? जानें क्या है इसका इतिहास, महत्व

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 



Source link