Meen June Rashifal 2026: जून 2026 का महीना मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवार, प्रेम जीवन और स्वास्थ्य के लिहाज से कैसा रहने वाला है. क्या इस माह आपको नौकरी और व्यवसाय में सफलता मिलेगी.
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी या खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत पड़ेगी. परिवार के साथ संबंध कैसे रहेंगे और लव लाइफ में खुशियां मिलेंगी या कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. एस्ट्रोलॉजर संजीत कुमार मिश्रा से जान लें मासिक राशिफल.
- पारिवारिक जीवन: मीन राशि वाले को जून का महिना मिला जुला रहेगा. मंगल दूसरे भाव में रहेंगे, देवगुरु वृहस्पति पंचम भाव में रहेंगे. पारिवारिक जीवन में बड़ा बदलाव होगा. शनि केंद्र में बैठकर अन्य भाव को देख रहे हैं. शनि पारिवारिक जीवन में तनाव डालेंगे. अगर कोर्ट-कचहरी के चक्कर काट रहे हैं, उसमें सावधान रहें. परिवार के सदस्यों के साथ मिलजुलकर रहें, एकता कायम रखें.
- व्योपार तथा नौकरी: व्योपार में थोड़ा नुकसान होगा. शनि की दृष्टि सप्तम भाव में है, व्योपार ठीक नहीं चलेगा. नए व्योपार का प्लान किए हैं तो इसे पोस्टपोन करें, बड़ा नुकसान हो सकता है. अगर साझे में व्यापार किए हैं तो उन्हें सतर्क रहना चाहिए. बिजनेस के लिए थोड़ा संघर्ष करना पड़ेगा. नौकरी में ध्यान दें. शनि की दृष्टि दशम भाव पर है, कार्य में सावधानी रखें. कार्य का दबाव बनेगा, समय से कार्य समाप्त नहीं होगा.
- शिक्षा तथा करियर: विद्यार्थी अपने पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें. प्राइमरी स्कूल में पढ़ाई कर रहे हैं, उनके लिए उपयुक्त समय है. कॉलेज में पढ़ाई कर रहे हैं तो लापरवाही नहीं करें. 15 जून के बाद शिक्षा मजबूत होगी. सहपाठी से सहयोग नहीं मिलेगा. प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो सफलता के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी.
- प्रेम जीवन: प्रेम संबंध को लेकर चिंतित रहेंगे. पार्टनर के साथ विवाद बनेगा. एक-दूसरे पर विश्वास नहीं बनेगा, लेकिन गुरु स्थिति को नियंत्रण करेंगे. सिंगल हैं तो रिश्ते को लेकर प्रसन्न रहेंगे. पुराने मित्र से मुलाकात होगी. लव मैरेज का प्लान किए हैं तो उसमें सफलता मिलेगा. वैवाहिक जीवन मिला जुला रहेगा.
- स्वास्थ्य: मीन राशि वाले स्वास्थ्य को लेकर चिंता नहीं करें, आप स्वस्थ्य रहेंगे. गुरु का आशीर्वाद प्राप्त होगा. शनि केंद्र में बैठे हैं, स्वास्थ्य को ठीक रखेंगे. लेकिन सावधानी रखना जरूरी है. बीच-बीच में पैर में दिक्कत बन सकती है.
- लकी नंबर: 8
- लकी कलर: गुलाबी
- उपाय: प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें. शनिवार को शनि का पूजन करें.
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.






