OTT और केबल को टक्कर? LG Channels पर मिलेंगे 170 से ज्यादा फ्री चैनल

OTT और केबल को टक्कर? LG Channels पर मिलेंगे 170 से ज्यादा फ्री चैनल


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • यह FAST मॉडल पर मुफ्त विज्ञापन-युक्त स्ट्रीमिंग सेवा है.

LG Free Channels : LG Electronics India ने अपने फ्री स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म LG Channels पर कंटेंट का दायरा बढ़ा दिया है. कंपनी ने इस सर्विस पर यूजर्स के लिए 170 से ज्यादा चैनल शामिल कर दिए हैं. इनमें बॉलीवुड फिल्मों से लेकर म्यूजिक और अलग-अलग क्षेत्रीय भाषाओं के कार्यक्रमों तक कई तरह का कंटेंट देखने को मिलेगा. इसके लिए कंपनी ने तीन नई कंटेंट कंपनियों के साथ साझेदारी की है.

इस बदलाव के बाद LG Smart TV यूज करने वाले लोगों के पास एंटरटेनमेंट के लिए पहले से ज्यादा ऑप्शन होंगे. खास बात यह है कि इन चैनलों को देखने के लिए अलग से कोई सब्सक्रिप्शन लेने की जरूरत नहीं होगी, हालांकि इनके बीच एड दिखाए जाएंगे. ऐसे में आइए जानते हैं कि LG Channels पर कौन-कौन से नए चैनल आए हैं और यह सर्विस किस तरह काम करती है. 

LG Channels पर कौन-कौन से नए चैनल आए हैं?

LG Channels पर नए चैनल जोड़ने के लिए LG Electronics India ने NH Studioz, Eros Innovation और PEN Music के साथ साझेदारी की है. NH Studioz के जरिए प्लेटफॉर्म पर कई नए मूवी और म्यूजिक चैनल शामिल किए गए हैं. वहीं, Eros Innovation ने Eros Universe और PEN Music ने ALL TIME MOVIES नाम का चैनल जोड़ा है. इन नए चैनलों पर बॉलीवुड फिल्मों और म्यूजिक से जुड़ा कंटेंट देखने को मिलेगा, हालांकि कंपनी ने अभी यह साफ नहीं किया है कि इन चैनलों पर कौन-कौन सी फिल्में और म्यूजिक प्रोग्राम दिखाए जाएंगे.

कैसे काम करती है यह सर्विस?

LG Channels Free Ad-Supported Streaming TV यानी FAST मॉडल पर काम करता है. इसमें यूजर्स को चैनल देखने के लिए हर महीने कोई सब्सक्रिप्शन फीस नहीं देनी पड़ती है, लेकिन कार्यक्रमों के बीच एड दिखाए जाते हैं. यह सामान्य OTT प्लेटफॉर्म से थोड़ा अलग है. जहां OTT ऐप्स पर यूजर अपनी पसंद की फिल्म या शो चुनकर देख सकते हैं, वहीं LG Channels पर पारंपरिक टीवी की तरह चैनलों का तय प्रोग्राम शेड्यूल चलता है. यह सुविधा कंपैटिबल LG Smart TV पर उपलब्ध है.

यह भी पढ़ें – Google AI Mode : Google के सर्च पेज पर बदलेगा AI का ठिकाना? कंपनी कर रही है एक्सपेरिमेंट

इतने चैनलों पर मिलेगा अलग-अलग कंटेंट

LG Channels की भारतीय लाइब्रेरी में अब 170 से ज्यादा फ्री चैनल उपलब्ध हैं. इनमें फिल्में ही नहीं एंटरटेनमेंट, म्यूजिक, न्यूज, लाइफस्टाइल, बच्चों के कार्यक्रम, स्पोर्ट्स हाइलाइट्स और भक्ति से जुड़ा कंटेंट भी शामिल है. इसके अलावा क्षेत्रीय भाषाओं को भी जगह दी गई है. यूजर हिंदी, पंजाबी, बंगाली, मराठी, तमिल और तेलुगु समेत कई भाषाओं में कार्यक्रम देख सकते हैं.
 
इन देशों में मौजूद है LG Channels

LG Channels सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है. कंपनी की यह सर्विस दुनिया के 37 देशों में उपलब्ध है और इसके ग्लोबल कैटलॉग में 5,000 से ज्यादा चैनल हैं. स्मार्ट टीवी के अलावा webOS पर चलने वाले स्मार्ट मॉनिटर और प्रोजेक्टर पर भी इसे यूज किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें – Apple New Policy : अब उम्र देखकर ऐप्स देगा App Store! Apple ने बदली iPhone की पॉलिसी



Source link