TMC Congress Merger: कांग्रेस में होगा TMC का विलय? अटकलों के बीच राहुल गांधी से मिले अभिषेक बन

TMC Congress Merger: कांग्रेस में होगा TMC का विलय? अटकलों के बीच राहुल गांधी से मिले अभिषेक बन


पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद तृणमूल कांग्रेस बिखरती हुई नजर आ रही है. पार्टी के नेता बैक टू बैक इस्तीफा दे रहे हैं. इन सबके बीच सियासी गलियारों से आई एक खबर ने खलबली मचा दी. टीएमसी के कांग्रेस पार्टी में विलय (TMC Congress Merger) की अटकलों के बीच टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने डेरेक ओ ब्रायन के साथ 10 जनपथ पर लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की. दोनों के बीच मीटिंग का एजेंडा क्या रहा, इसकी जानकारी सामने नहीं आ पाई है.

ममता बनर्जी-सोनिया गांधी की हुई थी मुलाकात

इससे पहले टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने मंगलवार (9 जून) को कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी से उनके आवास 10 जनपथ पर मुलाकात की थी. दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक बातचीत हुई. 24 घंटे के अंदर यह दूसरा मौका था जब ममता बनर्जी और सोनिया गांधी की मुलाकात हुई. सोमवार (8 जून) को इंडी अलायंस की बैठक में दोनों नेताओं की मुलाकात हुई थी.

मीटिंग के दौरान सोनिया गांधी और ममता बनर्जी के बीच गर्मजोशी भी देखने को मिली थी, जब दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को गले लगाया था. देखा जाए तो ममता बनर्जी की यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है, जब टीएमसी गंभीर राजनीतिक संकट का सामना कर रही है. बंगाल चुनाव में हार के बाद पार्टी के भीतर असंतोष बढ़ता दिखाई दे रहा है. पहले कुछ विधायकों के असंतोष की खबरें सामने आई थीं, वहीं अब पार्टी के कुछ सांसदों के एनडीए को समर्थन देने की घोषणा ने टीएमसी नेतृत्व की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं.

ये भी पढ़ें- चुनाव में हार और TMC में बगावत के बाद नहीं थम रहीं अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें, BJP ने इस मामले में दर्ज कराई शिकायत

TMC के पास कांग्रेस में विलय के अलावा कोई विकल्प नहीं – रिजू दत्ता

टीएमसी के कांग्रेस में विलय की अटकलों पर पार्टी के निष्कासित नेता रिजू दत्ता का भी बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘ममता दीदी के पास अब टीएमसी का कांग्रेस में विलय करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है! कम से कम उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान तो मिलेगी और बंगाल में अल्पसंख्यक वोट बैंक बिखरने के बजाय उनके समर्थन में एकजुट हो सकता है. मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य में अभिषेक बनर्जी के लिए कोई जगह नहीं है.’

ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका, सुष्मिता देव ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, TMC भी छोड़ी

 

 



Source link