Vrishchik Saptahik Rashifal 17-23 May 2026: वृश्चिक राशि के छात्रों को करना होगा इंतजार, इस बात

Vrishchik Saptahik Rashifal 17-23 May 2026: वृश्चिक राशि के छात्रों को करना होगा इंतजार, इस बात


Vrishchik Saptahik Rashifal 17 to 23 May 2026: वृश्चिक राशि वालों के लिए ये सप्ताह कौन सी खुशियां ला रहा है और क्या चुनौतियां मिलेंगी. साथ ही जानें करियर, बिजनेस, फैमली और प्रेम जीवन के लिहाज से आने वाले 7 दिन आपके लिए कैसा रहेगा. वृश्चिक राशि वाले जातक यहां देखें पूरे सप्ताह का राशिफल.

व्यापार और नौकरी:

व्यापार में अचानक लाभ के अवसर मिल सकते हैं लेकिन जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान भी पहुंचा सकता है. बिजनेस पार्टनरशिप में भरोसे की कमी विवाद पैदा कर सकती है इसलिए हर बात स्पष्ट रखना जरूरी होगा. जो लोग विदेश व्यापार, रिसर्च, टेक्नोलॉजी, केमिकल, फार्मा या सिक्योरिटी से जुड़े हैं उन्हें इस समय नए अवसर मिल सकते हैं. बिजनेसवुमन के लिए यह समय आत्मविश्वास और नई पहचान बनाने का रहेगा.

नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस राजनीति से सावधान रहना होगा क्योंकि कुछ लोग आपके खिलाफ माहौल बना सकते हैं. विदेश में नौकरी करने वालों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है लेकिन परिवार से दूरी मानसिक तनाव बढ़ा सकती है. कार्यक्षेत्र में धैर्य और संयम बनाए रखना सफलता दिलाएगा.

पारिवारिक जीवन:

वीक स्टार्टिंग का यह समय गहरे बदलाव, नई शुरुआत और भावनात्मक उतार-चढ़ाव लेकर आएगा. परिवार में किसी पुराने विवाद का समाधान हो सकता है लेकिन गुस्सा रिश्तों में दूरी पैदा कर सकता है. घर के बड़े सदस्यों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी. संतान की उपलब्धि खुशी देगी लेकिन उनकी जिद परेशानी भी बढ़ा सकती है. परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक तनाव कम होगा और रिश्तों में फिर से मधुरता आएगी.

करियर और शिक्षा:

विद्यार्थियों को मेहनत के बावजूद परिणाम मिलने में थोड़ा समय लग सकता है. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को निरंतर अभ्यास बनाए रखना होगा. कलाकारों को किसी नए मंच से पहचान मिलेगी और सोशल मीडिया पर लोकप्रियता बढ़ सकती है. रिसर्च, टेक्निकल और गुप्त विषयों से जुड़े लोगों के लिए यह समय लाभकारी रहेगा. खिलाड़ी वर्ग को चोट और थकान से बचना होगा.

आर्थिक स्थिति:

आर्थिक मामलों में अचानक लाभ और अचानक खर्च दोनों की स्थिति बन सकती है. रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है लेकिन निवेश करते समय सावधानी जरूरी होगी. शेयर मार्केट या जोखिम भरे निवेश में जल्दबाजी नुकसान दे सकती है. विदेश से जुड़े कार्यों और टेक्नोलॉजी सेक्टर में लाभ मिलने के संकेत हैं. खर्चों पर नियंत्रण रखना भविष्य के लिए फायदेमंद रहेगा.

प्रेम जीवन:

प्रेम जीवन में भावनाएं गहरी होंगी लेकिन शक और अधिकार की भावना तनाव बढ़ा सकती है. विवाहित लोगों को अपने साथी के साथ खुलकर बातचीत करनी होगी. पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा लेकिन छोटी बातों को बड़ा मुद्दा बनाने से बचें. कुछ लोगों के पुराने प्रेम संबंध फिर से चर्चा में आ सकते हैं.

स्वास्थ्य:

स्वास्थ्य में ब्लड प्रेशर, तनाव, नींद की कमी और पेट से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है. मानसिक दबाव अधिक रहने के कारण थकान महसूस हो सकती है. यात्रा करते समय वाहन चलाने में सावधानी रखना बेहद जरूरी होगा. नियमित योग, ध्यान और पर्याप्त नींद आपके लिए लाभकारी साबित होगी. खानपान संतुलित रखें और पानी पर्याप्त मात्रा में पिएं.

यात्रा

जून की छुट्टियों में धार्मिक यात्रा, पहाड़ी क्षेत्र या शांत प्राकृतिक जगह घूमने का प्लान बन सकता है. कुछ लोग अकेले यात्रा करके मानसिक शांति पाने की कोशिश करेंगे. विदेश यात्रा की योजना भी बन सकती है. यात्रा के दौरान जरूरी दस्तावेज और कीमती सामान का विशेष ध्यान रखें.

Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष कब से शुरू होंगे ? नोट करें श्राद्ध की तिथियां

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 



Source link