अब पानी की टंकी साफ करने के लिए अंदर नहीं पड़ेगा उतरना, इस आसान ट्रिक से मिनटों में चमकाएं

अब पानी की टंकी साफ करने के लिए अंदर नहीं पड़ेगा उतरना, इस आसान ट्रिक से मिनटों में चमकाएं


How To Clean Water Tank Without Emptying: घर की पानी की टंकी की सफाई अक्सर लोग इसलिए टाल देते हैं क्योंकि इसके लिए टंकी खाली करनी पड़ती है और कई बार अंदर उतरकर रगड़-रगड़कर साफ करना पड़ता है. इसमें काफी समय भी लगता है और बड़ी मात्रा में पानी भी बर्बाद होता है. लेकिन अब ऐसा करना जरूरी नहीं है. सही तरीके अपनाकर आप बिना पूरी टंकी खाली किए भी उसे साफ रख सकते हैं. इससे पानी की बचत भी होगी और टंकी में जमा गंदगी, काई और बैक्टीरिया से भी छुटकारा मिल जाएगा. 

टंकी साफ करने के लिए क्या करें?

बिना पानी निकाले सफाई करने से पहले कुछ जरूरी तैयारियां कर लें. सबसे पहले टंकी में आने वाले पानी की सप्लाई बंद कर दें ताकि सफाई के दौरान नया पानी न भरे. इसके बाद लंबे हैंडल वाला ब्रश, दस्ताने, टॉर्च, बाल्टी और अगर संभव हो तो स्लज पंप या वेट वैक्यूम क्लीनर तैयार रखें. ये उपकरण टंकी के अंदर उतरे बिना सफाई करने में मदद करते हैं अब टंकी का ढक्कन खोलकर टॉर्च की मदद से अंदर देखें. यदि पानी के ऊपर वाली दीवारों पर काई, चिकनाई या गंदगी दिखाई दे रही है, तो लंबे ब्रश से उसे धीरे-धीरे साफ करें. कोशिश करें कि ज्यादा गंदगी पानी में न गिरे. टंकी के ढक्कन की अंदर वाली सतह भी अच्छी तरह साफ करें क्योंकि वहां भी धूल और बैक्टीरिया जमा हो सकते हैं.

इसे भी पढ़ें- किचन सिंक से टपक रहा पानी तो अपनाएं ये ट्रिक्स, बिना प्लंबर के मिनटों में होगा ठीक

 पंप या वेट वैक्यूम सबसे अच्छा विकल्प

टंकी के तल में जमी मिट्टी या गाद हटाने के लिए स्लज पंप या वेट वैक्यूम सबसे अच्छा विकल्प है. इससे नीचे जमा गंदगी बाहर निकल जाती है और पानी ज्यादा खराब भी नहीं होता. अगर ये उपकरण उपलब्ध नहीं हैं, तो पाइप की मदद से सावधानीपूर्वक गाद निकालने की कोशिश की जा सकती है, लेकिन यह तरीका उतना प्रभावी नहीं होता.

ये घरेलू उपाय भी कारगर

अगर दीवारों पर जिद्दी दाग हों, तो सफेद सिरके का हल्का घोल, बेकिंग सोडा का पेस्ट या पीने के पानी की टंकियों के लिए बने फूड-ग्रेड क्लीनर का इस्तेमाल किया जा सकता है. ध्यान रखें कि किसी भी तेज केमिकल या ब्लीच को सीधे पानी में न मिलाएं, क्योंकि इससे पानी पीने लायक नहीं रहेगा. सफाई पूरी होने के बाद टंकी को दोबारा जांच लें और ढक्कन अच्छी तरह बंद कर दें. फिर पानी की सप्लाई चालू करें और एक-दो घंटे तक पानी को स्थिर रहने दें. शुरुआत में एक-दो बार बाहर वाले नल से पानी बहा देने पर पाइप में मौजूद हल्की गंदगी भी निकल जाती है.

इसे भी पढ़ें- पोछा लगाते समय पानी में मिलाएं ये चीजें, सीसे की तरह चमक उठेगा घर का कोना-कोना



Source link