Nvidia के पूर्व CEO जेन्सेन हुआंग का रंगीला मिजाज, अब तीसरे अफेयर का खुलासा

Nvidia के पूर्व CEO जेन्सेन हुआंग का रंगीला मिजाज, अब तीसरे अफेयर का खुलासा


जेन्सेन हुआंग पर कंपनी के ही एक अन्य कर्मचारी के साथ संबंध रखने का आरोप लगा है. यह इस पूरे विवाद में सामने आया तीसरा मामला है. जिसके चलते उन्हें इस्तीफा देना पड़ा. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक जेन्सेन का ये तीसरा अफेयर है. हाल ही में सामने आए रिश्ते में शामिल कर्मचारी की पहचान नहीं बताई गई.

यह नया खुलासा, पूर्व एनवीडिया (Nvidia) बॉस से जुड़े दो अन्य एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की खबरों के बाद सामने आया है. इनमें से एक मामला एलिस हुआंग के साथ था, जो एक चीनी बिजनेसवुमन हैं और सिंगापुर स्थित क्लाउड कंपनी ‘मेगास्पीड’ में पूर्व एग्जीक्यूटिव रह चुकी हैं. अमेरिकी खुफिया अधिकारियों को उन पर चीनी खुफिया एजेंसियों से जुड़े होने का संदेह है. दूसरा मामला एनवीडिया में हेल्थकेयर की वाइस प्रेसिडेंट किम्बर्ली पॉवेल के साथ था जो हुआंग के अधीन काम करती थीं.

इस्तीफे की वजह और पिछले विवाद

63 वर्षीय जेन्सन हुआंग ने 8 नवंबर को एक बयान जारी कर अपने अफेयर की बात स्वीकार की थी लेकिन उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया था. इसके कुछ ही दिनों बाद उन्होंने 33 साल तक एनवीडिया का नेतृत्व करने के बाद सीईओ पद और कंपनी के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया.

किसे दी जिम्मेदारी
जेन्सेन हुआंग के जाने के बाद एनवीडिया ने कंपनी की चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) कोलेट क्रेस को अंतरिम सीईओ बनाया है. स्थायी सीईओ की तलाश के लिए कंपनी के अंदर और बाहर दोनों जगह उम्मीदवारों पर विचार किया जा रहा है. जिसमें कंपनी के पुराने इंजीनियर इयान बक का नाम भी शामिल है. इसके अलावा पूर्व सिंप्सीस सीईओ और एनवीडिया के लंबे समय से निदेशक रहे हार्वे जोन्स को बोर्ड का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है. यह बदलाव ऐसे समय में हुआ है जब जनरेटिव एआई (AI) की दुनिया में एनवीडिया के चिप्स की भारी मांग है और अमेरिका व चीन के बीच तकनीक को लेकर कड़ी प्रतिस्पर्धा चल रही है.

ये भी पढ़ें: कौन हैं कॉलेट क्रेस, जो हुआंग के एग्जिट के बाद संभालेंगी Nvidia की कमान?



Source link