अभिषेक बनर्जी के खिलाफ बड़ा एक्शन, सुबह-सुबह TMC महासचिव के घर पहुंची कोलकाता पुलिस और सेंट्रल

अभिषेक बनर्जी के खिलाफ बड़ा एक्शन, सुबह-सुबह TMC महासचिव के घर पहुंची कोलकाता पुलिस और सेंट्रल


पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हलचल मचाने वाले एक नाटकीय घटनाक्रम में शनिवार (13 जून 2026) को पुलिस और केंद्रीय बलों की एक बड़ी टीम ने पश्चिम मेदिनीपुर जिले के एक थाने में दर्ज मामले के सिलसिले में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास पर छापेमारी की. एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. यह घटनाक्रम पश्चिम बंगाल अपराध अन्वेषण विभाग (सीआईडी) द्वारा राज्य विधानसभा से जुड़े कथित जाली हस्ताक्षर मामले में बनर्जी से पूछताछ करने के ठीक दो दिन बाद और कई जांच एजेंसियों की तरफ से उन्हें लगातार नए समन भेजे जाने के बीच हुआ है. 

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक पश्चिम मेदिनीपुर के शालबनी थाने और कोलकाता पुलिस के अधिकारियों की टीम तड़के तीन बजे के बाद बनर्जी के पतुआपारा स्थित आवास के बाहर पहुंचीं. केंद्रीय बल के जवानों ने परिसर के बाहर मोर्चा संभाला जबकि पुलिस अधिकारियों ने घर के अंदर घुसने की कोशिश की. तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया कि पुलिस टीम ने ताला तोड़ा और बनर्जी के परिसर में घुस गईं. पुलिस की अचानक कार्रवाई की खबर मिलने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी तुरंत अभिषेक के घर पहुंचीं. यह अभियान चार घंटे से अधिक समय तक चला और पुलिसकर्मी सुबह परिसर के अंदर मौजूद रहे.

 

ये भी पढ़ें: भारतीय क्रू मेंबर्स को ले जा रहे शिप लियाकी फ्रीडम पर ओमान की खाड़ी में अमेरिका ने किया अटैक? MEA ने बताई हकीकत

अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

आज सुबह (13 जून 2026) कई अधिकारी अभिषेक बनर्जी के घर से बाहर निकलते और घर में दोबारा जाने से पहले बाहर बातचीत करते देखे गए. घर से बाहर निकलने के बाद पत्रकारों से बातचीत में बनर्जी ने आरोप लगाया कि पुलिस ने ताला तोड़कर पूरे घर की तलाशी ली. अभिषेक बनर्जी ने दावा किया कि उन्होंने ताला तोड़ा, घर में घुसे और हर कमरे की तलाशी ली. हालांकि, अधिकारियों ने तुरंत यह स्पष्ट नहीं किया कि यह अभियान किस मामले के सिलसिले में किया गया था.

ये भी पढ़ें: ‘आतंकवाद के आकाओं तक नहीं पहुंचेगा सिंधु नदी का पानी’, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का पाकिस्तान को दो टूक संदेश





Source link