ऑफिस सील, फ्लोर खाली, इमरजेंसी अलर्ट…आखिर क्यों मची अमेरिका के पेंटागन में अफरा तफरी

ऑफिस सील, फ्लोर खाली, इमरजेंसी अलर्ट…आखिर क्यों मची अमेरिका के पेंटागन में अफरा तफरी


अमेरिकी रक्षा विभाग के ऑफिस से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. यहां इमरजेंसी अलर्ट जारी किया गया है. पेंटागन के कुछ हिस्सों को फिलहाल बंद कर दिया गया है. यहां एक रेस्क्यू टीम भी पहुंची है. यह खतरनाक प्रदार्थों में निपटने में सक्षम टीम बताई जा रही है. कार्यालट के कई फ्लोर को खाली किया गया है. साथ ही गैस मास्क पहनकर टीम पहुंची हुई है. 

इस रिपोर्ट के तहत कहा गया है कि वहां हैजमेट से जुड़ी घटना घटी है. इसका मतलब होता है, खतरनाक सामग्री. यह ऐसे खतरनाक प्रदार्थ हैं, जिससे मनुष्य, पर्यावरण और प्रॉपर्टी को भारी नुकसान पहुंचा जा सकता है. 

इस पूरे मामले में पेंटागन के प्रवक्ता ने बताया कि इमारत की सुरक्षा व्यवस्था को एयर क्वालिटी से जुड़ी समस्या का पता लगा है. इस वजह से पूरी बिल्डिंग में लॉकडाउन लगाया गया है. इसमें सुरक्षा को लेकर जरूरी प्रोटोकॉल की प्रक्रिया अपनाई जा रही है. साथ ही फंसे हुए लोगों को सुरक्षित रहने को कहा जा रहा है. इसके बाद वहां लॉकडाउन लगाया गया है.उन्होंने आगे कहा कि विभाग सुरक्षा के मानक प्रोटोकॉल लागू कर रहा है, जिसमें प्रभावित क्षेत्र के लोगों को वहीं सुरक्षित रहने को कहा गया है.

ओमान की खाड़ी में भारतीय जहाजों पर मिसाइल हमले क्यों कर रहा अमेरिका? पिछले 4 दिनों में तीन बार किया अटैक

सुरक्षा के लिए उठाए जा रहे पुख्ता इंतजाम भरे कदम

अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पेंटागन के अंदर कई फ्लोर हैं. कॉरिडोर को लॉकडाउन किया गया है. बाकी जगह को खाली करा दिया गया है. यहां खतरनाक पदार्थों से जुड़ हुई घटना है. इससे निपटने वाली टीम भी मौके पर मौजूद है. पेंटागन ने अपने बयान में कहा है कि जांच में दो घंटे लग सकते हैं. इमारत में फंसे लोगों की मदद के लिए रिस्पॉन्स टीम भी है. कॉरिडोर 4 से 7 में सेंकड से फिफ्थ फ्लोर को लॉकडाउन किया गया था. पुलिसकर्मी गैस मास्क और केमिकल से बचने वाले सुरक्षा गियर पहने हुए हैं. इधर, न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने कहा है कि गलत अलार्म बज जाने से घटना हुई है. इमारत की सुरक्षा जांच की जा रही है. 

आज रात ईरान पर अमेरिका करेगा बड़ा हमला? ट्रंप बोले- वो दिन दूर नहीं जब खार्ग द्वीप पर होगा कब्जा



Source link