PM मोदी के 12 साल पूरे होने पर ट्रंप ने अपने अंदाज में दी बधाई, ‘वो बहुत चालाक…’

PM मोदी के 12 साल पूरे होने पर ट्रंप ने अपने अंदाज में दी बधाई, ‘वो बहुत चालाक…’


भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है. पीएम मोदी ने चुने हुए प्रधानमंत्री के तौर पर 4,399 दिनों तक पद पर रहने का पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ दिया. इसे लेकर दिल्ली के भारत मंडपम में एनडीए नेताओं की बैठक भी हुई जिसे पीएम मोदी ने संबोधित किया. डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी बढ़िया प्रधानमंत्री और बेहतरीन इंसान बताया.

पीएम मोदी को ट्रंप ने दी बधाई

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘मेरे दोस्त, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत के सबसे लंबे समय तक रहने वाले पीएम बनने पर बधाई. वे सचमुच एक बहुत बढ़िया प्रधानमंत्री हैं. वह मजबूत और समझदार इंसान हैं. उन्हें जीवन में आगे भी बहुत बड़ी सफलताएं मिलेगी.’ ट्रंप के बधाई संदेश पर पीएम मोदी ने उन्हें धन्यवाद कहा है. उन्होंने कहा, ‘राष्ट्रपति ट्रंप, आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद. मैं हमारे दोनों देशों और दुनिया के फायदे के लिए भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और आगे बढ़ाने की दिशा में आपके साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं.’

पीएम मोदी ने बनाया रिकॉर्ड

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी 14 साल से ज्यादा समय तक पद पर रहीं, लेकिन उनका कार्यकाल लगातार नहीं था. इस वजह से पीएम मोदी देश के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा करने वाले चुने हुए प्रधानमंत्री बन गए हैं. उन्होंने 2014 में पहली बार शपथ लेने से लेकर 2019 में लगातार दूसरी बार और 2024 में ऐतिहासिक रूप से लगातार तीसरी बार जनादेश हासिल करने तक सेवा की है.

भारत मंडपम में एनडीए नेताओं को संबोधित करते हुए अपनी सरकार की उपलब्धि बताई और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस ग्रोथ रेट में न सुशासन था, न नीति, न नीयत और ना निर्णय. पहली बार अटल जी के नेतृत्व में एनडीए सरकार आई, तब जाकर हमें एक झलक दिखी कि विकास में गति कैसे आती है. लेकिन, दुर्भाग्य से 2004 में देश फिर से अस्थिरता के बवंडर में और कांग्रेस के शिकंजे में फंस गया.’

कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी

उन्होंने कहा, ‘एनडीए के 12 वर्षों की एक बड़ी सफलता ये भी है कि देश कांग्रेस के कुचक्र से आजाद हुआ है. कांग्रेस ने देश को लाचारगी, बेचारगी और हीन भावना के गर्त में गिरा दिया था. देश को यही एहसास कराया जाता था कि भारत में विकास धीरे-धीरे ही होता है, भारत में तेज विकास संभव ही नहीं है. बड़ी ही चतुराई से धीमी विकास को एक नाम दिया था, ‘हिंदू ग्रोथ रेट’ यानी कार्यशैली कांग्रेस की, दायित्व कांग्रेस का, विफलता कांग्रेस की, लेकिन कलंक देश की बड़ी हिंदू आबादी के नाम लगाया गया.’

ये भी पढ़ें : US-ईरान वॉर के 103 दिन: जून में बढ़ी युद्ध की गर्मी से बेहाल हो सकता है भारत, जानें किस सेक्टर पर सबसे ज्यादा खतरा



Source link