पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले पर तृणमूल कांग्रेस (TMC) की प्रमुख ममता बनर्जी ने नाराजगी जताई है. उन्होंने इस हमले के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर भाजपा को हत्यारा तक करार दिया है.
उन्होंने अपने X पोस्ट में टीएमसी के आधिकारिक हैंडल से शेयर किए गए वीडियो पोस्ट को री-शेयर करते हुए सिर्फ एक लाइन लिखी है. उन्होंने लिखा, ‘शासक बने हत्यारे… भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर शर्म आती है.’
RULERS BECAME KILLERS- shame on you BJP https://t.co/DHNsnDAc9a
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) May 30, 2026
अभिषेक बनर्जी से मिलने अस्पताल पहुंचीं ममता बनर्जी
वहीं, टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी सोनारपुर हमले में घायल हुए अपने भतीजे और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी से मिलने शनिवार (30 मई, 2026) की शाम कोलकाता स्थित अपोलो अस्पताल पहुंची, जहां अभिषेक बनर्जी इलाजरत हैं.
#WATCH | Kolkata, West Bengal: TMC Chairperson Mamata Banerjee arrives at Apollo hospital, where her nephew and party MP Abhishek Banerjee is currently undergoing treatment after he was attacked in Sonarpur today
(Video source: TMC) pic.twitter.com/7PAxilZd53
— ANI (@ANI) May 30, 2026
TMC ने अभिषेक बनर्जी पर हमले को लेकर क्या कहा?
तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर पार्टी के नेता अभिषेक बनर्जी पर हुए सोनारपुर में हुए हमले का एक वीडियो पोस्ट शेयर किया. पोस्ट में कैप्शन में पार्टी ने लिखा, ‘अपने बातों पर कायम रहते हुए अभिषेक बनर्जी ने संजू कर्मकार के शोकाकुल परिवार का साथ छोड़ने से इनकार कर दिया.’
Staying true to his word, Shri @abhishekaitc REFUSED TO ABANDON the grieving family of Sanju Karmakar.
Even after a vicious attack by @BJP4Bengal-backed miscreants, our National General Secretary chose not to turn back. Instead, he stood beside a family devastated by an… pic.twitter.com/L11oo92AzQ
— All India Trinamool Congress (@AITCofficial) May 30, 2026
पार्टी ने कहा, ‘भाजपा समर्थित उपद्रवियों के हिंसक हमले के बावजूद, हमारे राष्ट्रीय महासचिव ने पीछे हटने का रास्ता नहीं चुना. इसके बजाय, वे उस परिवार के साथ खड़े रहे, जो कथित तौर पर भाजपा समर्थित गुंडों की तरफ से पहुंचाए गए एक अकल्पनीय नुकसान से टूट चुका है. यही करुणा से प्रेरित राजनीति और नफरत से प्रेरित राजनीति के बीच का अंतर है.’
टीएमसी ने सीएम शुभेंदु अधिकारी पर साधा निशाना
पार्टी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी पर निशाना साधते हुए कहा, ‘शुभेंदु अधिकारी, आज की घटनाओं ने एक बार उस राजनीति को उजागर कर दिया है, जिसकी आप अगुवाई करते हैं. एक ऐसी राजनीति जो डराने और धमकाने, हिंसा और बदले पर आधारित है.’
अभिषेक बनर्जी पर हमले की मल्लिकार्जुन खरगे ने की निंदा
Strongly condemn the shocking attack on MP Shri Abhishek Banerjee in Sonarpur, as he went to meet the families affected by post-poll violence in the state.
The deliberate lack of adequate police protection for a prominent Opposition leader speaks volumes about the BJP’s…
— Mallikarjun Kharge (@kharge) May 30, 2026
वहीं, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है. उन्होंने अपने X पोस्ट में लिखा, ‘सोनारपुर में सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए चौंकाने वाले हमले की कड़ी निंदा करता हूं. वे राज्य में चुनाव के बाद हुई हिंसा से प्रभावित परिवारों से मिलने गए थे. एक प्रमुख विपक्षी नेता को पर्याप्त पुलिस सुरक्षा न दिया जाना, भाजपा की बदले और उत्पीड़न क राजनीति को उजागर करता है.’
खरगे ने आगे कहा, ‘पश्चिम बंगाल सरकार और भारत सरकार को सभी विपक्षी नेताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए और इस तरह के हमलों को रोकने के लिए तत्काल कदम उठाने चाहिए. राजनीतिक मतभेद कभी भी किसी भी तरह की हिंसा को सही नहीं ठहरा सकते हैं.’
यह भी पढ़ेंः ‘अभी एक महीना भी नहीं हुआ और…’, बंगाल के सोनारपुर में TMC नेता अभिषेक बनर्जी पर हमला, BJP पर लगाए आरोप






