अमेरिका में बदलाव की बयार? कई उम्मीदवारों ने रचा इतिहास, संकट में ट्रंप!

अमेरिका में बदलाव की बयार? कई उम्मीदवारों ने रचा इतिहास, संकट में ट्रंप!


अमेरिका के मिडटर्म चुनावों में इस बार कई उम्मीदवारों ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के बीच हुए इन चुनावों में यूएस कांग्रेस, सीनेट और गवर्नर पदों पर कई ऐसे चेहरे चुने गए हैं, जिन्होंने अमेरिकी राजनीति में पहली बार नए रिकॉर्ड बनाएं और अमेरिकी राजनीति में बदलाव का भी इशारा करते हैं.

अमेरिका के चुनावों में इस बार नस्लीय, धार्मिक और लैंगिक प्रतिनिधित्व के लिहाज से कई बड़े परिवर्तन देखने को मिले हैं, मुस्लिम, अश्वेत, हिस्पैनिक, नेटिव अमेरिकन और LGBTQ समुदाय से आने वाले उम्मीदवारों की जीत ने अमेरिकी राजनीति की बदलती तस्वीर दिखाई है.

चुनाव में इतिहास रचने वाले प्रमुख चेहरे

  • कीशा लांस बॉटम्स- जॉर्जिया – अमेरिका की पहली अश्वेत महिला गवर्नर बनने का इतिहास रचेंगी. वह जॉर्जिया की पहली महिला गवर्नर भी होंगी.
  • क्रिस पप्पास- न्यू हैम्पशायर – अमेरिकी सीनेट के लिए चुने जाने वाले पहले खुले तौर पर समलैंगिक पुरुष बनेंगे.
  • जेरेमी मॉस-मिशिगन – मिशिगन से कांग्रेस पहुंचने वाले पहले खुले तौर पर समलैंगिक पुरुष होंगे.
  • बायरन डोनाल्ड्स- फ्लोरिडा – फ्लोरिडा के पहले अश्वेत गवर्नर बनेंगे.
  • एनी एंड्रयूज-साउथ कैरोलाइना – राज्य से निर्वाचित होने वाली पहली महिला अमेरिकी सीनेटर बनेंगी.
  • जीना हिनोजोसा-टेक्सास – टेक्सास की पहली हिस्पैनिक गवर्नर बनेंगी. 1990 के बाद राज्य में गवर्नर बनने वाली पहली डेमोक्रेट भी होंगी.
  • मेलाट किरोस-कोलोराडो – कोलोराडो से कांग्रेस पहुंचने वाली पहली अश्वेत महिला होंगी. उनकी उम्र 29 वर्ष है.
  • आदम हमावी-न्यू जर्सी – न्यू जर्सी से अमेरिकी कांग्रेस पहुंचने वाले पहले मुस्लिम सांसद होंगे. वह अमेरिकी सेना में कॉम्बैट सर्जन रह चुके हैं.
  • क्लेयर वाल्डेज-न्यूयॉर्क – न्यूयॉर्क से कांग्रेस पहुंचने वाली पहली नेटिव अमेरिकन महिला होंगी.
  • एमी एक्टन-ओहायो – ओहायो की पहली निर्वाचित महिला गवर्नर होंगी. 2006 के बाद राज्य में जीतने वाली पहली डेमोक्रेट भी होंगी.
  • जेवियर बेसेरा-कैलिफोर्निया के पहले निर्वाचित लातिनो गवर्नर बनेंगे.
  • एडम हैमिल्टन कंसास- 94 साल बाद राज्य से डेमोक्रेट सीनेटर, इन्होंने रिपब्लिकन सीनेटर रोजर मार्शल को हरा दिया है. 
  • इल्हान उमर- मिनेसोटा- अमेरिकी कांग्रेस में पहुंचने वाली पहली सोमाली-अमेरिकी मुस्लिम, इन्होंने 5वीं बार जीत दर्ज की,वे ट्रंप की सबसे प्रखर आलोचक हैं. 

डेमोक्रेटिक पार्टी ने प्रतिनिधि सभा और सीनेट दोनों में बहुमत हासिल किया है. हकीम जेफ्रीज के फिर से हाउस में चुने जाने के बाद उनके स्पीकर बनने की संभावना पर भी चर्चा है. अगर वह स्पीकर चुने जाते हैं तो अमेरिकी इतिहास में इस पद पर पहुंचने वाले पहले अश्वेत व्यक्ति होंगे



Source link