अरब सागर और होर्मुज स्ट्रेट में पिछले दो दिनों में लगातार ऐसे जहाजों पर हमले हुए हैं जिन पर भारतीय नाविक सवार थे. इन हमलों में सबसे बड़ा हमला UAE के तट के पास हुआ. जब लाइबेरिया के झंडे वाले कच्चे तेल के टैंकर ‘एमटी डोमिनिका प्रॉस्पेरिटी’ पर एक प्रोजेक्टाइल (मिसाइल या रॉकेट जैसा हथियार) से हमला किया गया. इस जहाज में 19 भारतीय नाविक सवार थे, सभी नाविकों के सुरक्षित होने की खबर मिली है.
केंदीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बताया है कि 11 नवंबर को लाइबेरिया के झंडे वाले कच्चे तेल के टैंकर ‘एमटी डोमिनिका प्रॉस्पेरिटी’ पर, जिसमें 19 भारतीय नाविक सवार थे, मीना साक्र के पास एक प्रोजेक्टाइल (मिसाइल या रॉकेट जैसा हथियार) से हमला किया गया है. मंत्री ने सभी नाविकों के सुरक्षित होने की खबर भी दी है.
जहाजरानी मंत्री सोनोवाल ने अपने ‘X’ पोस्ट में यह जानकारी दी है. अपने पोस्ट में जरूरी जानकारी देते हुए सोनोवाल ने लिखा कि “यूएई कोस्ट गार्ड ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जहाज के सभी 22 सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. हमारे सभी 19 भारतीय नागरिक पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई है.”
सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि “हम जहाज की प्रबंधन कंपनी के लगातार संपर्क में हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उनकी सुरक्षा, भलाई और जरूरी सुविधाओं (लॉजिस्टिकल सपोर्ट) का पूरा ध्यान रखा जाए.”
⚠️ IMPORTANT UPDATE ⚠️ On Nov 11, Liberia-flagged crude oil tanker MT DOMINICA PROSPERITY, carrying 19 Indian seafarers, was targeted in a projectile attack while drifting off Mina Saqr. The entire 22-member crew was swiftly and safely evacuated by the UAE Coast Guard and all 19 of our Indian nationals are completely safe with no injuries. We remain in continuous contact with the ship management company to ensure their ongoing safety, welfare and logistical support.
— Sarbananda Sonowal (@sarbanandsonwal) November 12, 2026
होर्मुज में भी हुआ हमला
इससे पहले, सोनोवाल ने 11 नवंबर को भी जानकारी दी थी कि होर्मुज स्ट्रैट (Strait of Hormuz) से गुजरते समय एक जहाज हमले की चपेट में आ गया था. उन्होंने बताया था कि “सऊदी अरब के झंडे वाले तेल टैंकर ‘एनसीसी फज्र’ (NCC FAJR) पर सवार तीन भारतीय नाविकों समेत पूरा चालक दल सुरक्षित है.”
10 नवंबर को भी हुआ एक हमला
एक अन्य X पोस्ट में, सोनोवाल ने बताया कि ‘MT फुजैराह एनर्जी’ (MT FUJAIRAH ENERGY) नाम का जहाज अल रुवाइस से दुबई जा रहा था, तभी उस पर हमला हुआ. केंद्रीय मंत्री ने कहा, “10 नवंबर को, लाइबेरिया के झंडे वाला VLCC ‘MT फुजैराह एनर्जी’ जिस पर 6 भारतीय नाविक सवार थे, अल रुवाइस से दुबई जाते समय फारस की खाड़ी में एक प्रोजेक्टाइल (हमला करने वाली वस्तु) की चपेट में आ गया.






