आमिर खान की ‘लगान’ से हैं सचिन तेंदुलकर का कनेक्शन, 25 साल बाद सुनाया दिलचस्प किस्सा

आमिर खान की ‘लगान’ से हैं सचिन तेंदुलकर का कनेक्शन, 25 साल बाद सुनाया दिलचस्प किस्सा


आमिर खान की सुपरहिट फिल्म ‘लगान’ को 25 साल पूरे हो चुके हैं. साल 2001 में रिलीज हुई ये फिल्म दर्शकों के दिलों में आज भी बसी हुई है और सभी इसे देखना पसंद करते हैं. इसी बीच इंडियन क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने इस फिल्म की जमकर तारीफ की और इससे जुड़ा एक किस्सा भी शेयर किया, जो फैंस के बीच वायरल हो रहा है.

सचिन ने की तारीफ 

हाल ही में आमिर खान प्रोडक्शंस ने सचिन तेंदुलकर की एक वीडियो शेयर किया. इसमें वो फिल्म के बारे में बात करते हुए नजर आए. उन्होंने बताया कि वो हमेशा अपने परिवार के साथ ये फिल्म देखते थे और उन्हें ये बार-बार पसंद आती थी. फिल्म की रिलीज से 2 साल पहले निर्देशक आशुतोष गोवारिकर ने पूछा था कि क्रिकेट में ऑडियंस की असली आवाज कहां से लाएं? उस वक्त सचिन मुंबई में ऑस्ट्रेलिया के साथ मैच खेलने वाले थे और उन्होंने कहा कि वानखेडे स्टेडियम में ये आवाज रिकॉर्ड कर लो. 

इसके अलावा उन्होंने ए. आर. रहमान और फिल्म के गानों की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि ‘ओ पालनहारे’ गाना आज भी हमें पॉजिटिव एनर्जी देता है. साथ ही उन्होंने फिल्म के 25 साल पूरे होने पर आशुतोष गोवारिकर और आमिर खान को बधाई दी. 

ये भी पढ़ें: OTT पर 6 महीने से नंबर 1 पर था भारती सिंह का शो, 8.2 IMDb रेटिंग वाली सीरीज ने आते ही छीनी कुर्सी

फिल्म के बारे में

बता दें कि ये फिल्म जब रिलीज हुई थी, तब सनी देओल की ‘गदर’ भी रिलीज हुई थी. जबरदस्त क्लैश के बावजूद दोनों ही फिल्मों ने शानदार कमाई की और सुपरहिट साबित हुई थी. ‘लगान’ को आशुतोष गोवारिकर ने निर्देशित किया था, जिसमें आमिर खान, ग्रेसी सिंह, रैचेल शैली, रघुबीर यादव, कुलभूषण खरबंदा जैसे शानदार कलाकार नजर आए थे. ये सिर्फ एक स्पोर्ट्स ड्रामा नहीं थी, बल्कि इसमें खेल के साथ भुवन (आमिर खान) नाम के इंसान की बहादुरी भी दिखाई गई, जो गांव वालों को करों से छुटकारा दिलाने के लिए ब्रिटिश लोगों को क्रिकेट में हराता हैं. इतना ही नहीं, इस फिल्म को 74वें अकादमी अवॉर्ड में बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म में नामांकन मिला था और ये भारत की तीसरी फिल्म थी, जिसे ये सम्मान मिला. 

ये भी पढ़ें: Cocktail 2 Box Office Collection: ‘कॉकटेल 2’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर, बनाए 5 रिकॉर्ड्स





Source link