आषाढ़ अमावस्या पर सूर्य और चंद्रमा एक ही राशि में रहना शुभ नहीं होता है. नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव बढ़ जाता है. इससे मन और आत्मबल के बीच असंतुलन बना रहता है. साथ ही इसके अगले दिन से गुरु भी अस्त हो रहे हैं ऐसे में धन, करियर में कई चुनौतियों का सामना कर ना पड़ सकता है.

ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास के अनुसार आषाढ़ अमावस्या पर सिंह राशि वालों के सेहत, यात्रा और परिवार पर बेवजह खर्चे बढ़ सकते हैं. नौकरी में आपकी बात का गलत मतलब निकाला जा सकता है. मानसिक दबाव और भविष्य को लेकर चिंता में गलत निर्णय न लें. जल्दबाजी नुकसान करा सकती है.

मकर राशि को अमावस्या के दिन रिश्तों को लेकर सावधानी रखनी होगी. चंद्रमा इस दिन दुर्बल होता है ऐसे में सही-गलत का फैसला करने की शक्ति कम हो जाती है. गलतफहमी से बचें.खुलकर संवाद करें. किसी की बातों पर विश्वास रिश्तों में दरार ला सकता है. पार्टनरशिप के बिजनेस में देख परख कर ही पेपर पर साइन करें. जल्दी का कार्य धन और परिवार दोनों को हानि पहुंचा सकता है.

कन्या राशि वाले को आषाढ़ अमावस्या पर आर्थिक मामलों में कोई नया निवेश प्रस्ताव या प्रॉपर्टी से जुड़ा अवसर सामने आ सकता है, लेकिन केवल आकर्षक ऑफर देखकर फैसला न लें। किसी भी निवेश से पहले उसकी वैधता, दस्तावेज और सभी जरूरी पहलुओं की अच्छी तरह जांच कर लें। थोड़ी-सी लापरवाही भविष्य में आर्थिक नुकसान या धोखाधड़ी का कारण बन सकती है.

आषाढ़ अमावस्या पर शिव जी का जलाभिषेक करें. मन शांत रखने के लिए गायत्री मंत्र का जाप करें. हनुमान चालीसा पाठ भी कर सकते हैं. ये उपाय सही निर्णय लेने, नकारात्मक ऊर्जा से दूर रखने में सहायक होते हैं
Published at : 13 Jul 2026 10:26 AM (IST)






