FD Interest Rate: बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) ने अपने ग्राहकों को सौगात देते हुए फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर इंटरेस्ट रेट बढ़ा दिए हैं. जहां ज्यादातर बैंकों ने फरवरी 2025 से भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा रेपो रेट में कुल 125 बेसिस पॉइंट्स की कटौती के बाद फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर रेट कम कर दिए हैं. वहीं, बैंक ऑफ़ इंडिया ने इसके विपरीत कदम उठाते हुए कुछ चुनिंदा मध्यम और लंबी अवधि के डिपॉजिट पर ब्याज दरें बढ़ा दी हैं.इस सरकारी बैंक ने 3 करोड़ रुपये से कम की फिक्स्ड डिपॉजिट पर अपनी ब्याज दरें बढ़ा दी है. ये नई दरें आज 18 मई, 2026 से लागू हो गई हैं.
नए FD रेट्स पर डालें नजर
| FD अवधि | सामान्य नागरिक | वरिष्ठ नागरिक (60-80 साल) | सुपर सीनियर सिटीजन्स (80+ उम्र) |
| 1 साल से लेकर 2 साल से कम | 6.50% | 7.00% | 7.15% |
| 2 साल से लेकर 3 साल से कम | 6.60% | 7.10% | 7.25% |
| 3 साल की FD पर | 6.70% | 7.45% | 7.60% |
ये भी पढ़ें:






