Bottle Gourd Farming Tips: लौकी की खेती करने वाले किसान भाइयों के लिए पैदावार बढ़ाना हमेशा एक बड़ी चुनौती रहती है. लेकिन 3G कटिंग एक ऐसी जबरदस्त तकनीक है जो इस समस्या का परमानेंट समाधान कर सकती है. अक्सर बेल लंबी तो बहुत हो जाती है पर उस पर फल इक्का-दुक्का ही आते हैं. जिससे मेहनत बेकार चली जाती है. लेकिन अगर आप सही तरीके से कटिंग की यह तकनीक अपनाते हैं.
तो एक ही पेड़ से 1000 लौकी तक की बंपर पैदावार लेना मुमकिन है. सरल शब्दों में कहें तो यह तकनीक पौधे को ज्यादा शाखाएं बनाने और हर शाखा पर फल देने के लिए मजबूर कर देती है. अगर आप भी कम मेहनत में रिकॉर्ड तोड़ पैदावार और भारी मुनाफा चाहते हैं. तो 3G कटिंग का यह तरीका आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है.
ऐसे करें 3G कटिंग की शुरुआत
3G कटिंग की शुरुआत तब होती है जब आपका पौधा 5-6 पत्तियों का हो जाए. इस स्टेज पर आपको मुख्य बेल का सबसे ऊपर का हिस्सा यानी टॉप काट देना चाहिए. जिसे 1st Generation कटिंग कहते हैं. ऐसा करने से बेल सीधे ऊपर न भागकर बगल से 2-3 नई शाखाएं निकालने लगती है. जब ये नई निकली शाखाएं थोड़ी बड़ी होकर 6-7 पत्तियों की हो जाएं.
तब इन सभी का भी ऊपरी हिस्सा काट दें. यह 2nd Generation कटिंग कहलाती है. इस प्रोसेस से पौधे का ढांचा तैयार होता है और शाखाओं की संख्या तेजी से बढ़ने लगती है. जो आगे चलकर फलों से लदने के लिए पूरी तरह तैयार हो जाती हैं.
यह भी पढ़ें: गांव में है जमीन तो खेती के साथ शुरू करें फर्टिलाइजर का बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
तीसरी कटिंग का फायदा
दूसरी कटिंग के बाद जब पौधे से और भी नई टहनियां निकलने लगें. तब उन्हें भी 5-6 पत्तियों पर काट देना चाहिए. यही वह 3G कटिंग है जो जादू की तरह काम करती है और एक पेड़ से 1000 लौकी तक देने की क्षमता रखती है. इस स्टेज तक आते-आते पौधा बहुत घना और फैलने वाला बन जाता है.
सबसे खास बात यह है कि इन तीसरी पीढ़ी की शाखाओं पर मादा फूलों की संख्या सबसे ज्यादा होती है. जिनसे फल बनते हैं. इस तकनीक के इस्तेमाल से फल लगने की रफ्तार 2 से 3 गुना तक बढ़ जाती है. जहां साधारण बेल पर गिने-चुने फल आते हैं. वहीं इस तरीके से पूरा पौधा फलों से भर जाता है.
इन बातों का रखें ध्यान
सिर्फ कटिंग करना काफी नहीं है. पौधे को भरपूर पोषण देना भी उतना ही जरूरी है. कटिंग हमेशा सुबह या शाम के ठंडे समय में ही करें जिससे पौधे को तनाव न हो. कटिंग के तुरंत बाद जैविक खाद जैसे वर्मी कंपोस्ट डालें और फूल आने के समय फास्फोरस व पोटाश वाली खाद का उपयोग करें जिससे फल बड़े और स्वस्थ हों.
बेल को फैलने के लिए मचान या नेट का सहारा जरूर दें. क्योंकि जमीन पर रहने से फल खराब हो सकते हैं. कीड़ों से बचाव के लिए हर 10-15 दिन में नीम के तेल का स्प्रे करते रहें. इन छोटी-छोटी सावधानियों के साथ 3G कटिंग अपनाकर आप अपनी कमाई में मल्टीपल इजाफा कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: एक खेत फसलें अनेक… ऐसे करेंगे खेती तो डबल नहीं मल्टीपल हो जाएगी कमाई






