What Is Laser Weapon iron Beam: ईरान पर अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले के बाद से यूएई और इजरायल में राजनयिक संबंध स्थापित होने शुरू हो गए हैं. जिस वक्त ईरान खाड़ी देशों पर हमले कर रहा था, उसी दौरान इजरायल ने यूएई को अपने न सिर्फ आयरन डोम एयर डिफेंस सिस्टम ही नहीं भेजा था, बल्कि एक एडवांस लेजर भी भेजा था.
फाइनेंशियल टाइम्स के मुताबिक, इजरायल ने यूएई को एक एडवांस्ड लेजर भेजा, ताकि वो ईरान की मिसाइलों और ड्रोन से अपनी रक्षा कर सके. ऐसे में इन एडवांस्ड लेजर की तैनाती ने इजरायल और यूएई के बीच बड़े रक्षा सहयोग की शुरुआत कर दी है.
यह लेजर सिस्टम इजरायल के दोस्त होने का फायदा
साल 2020 में अब्राहम अकॉर्डस के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मध्यस्थ बनने से पहले तक इन देशों के बीच कूटनीतिक रिश्ते नहीं थे. हाल ही में बताया गया कि यह लेजर सिस्टम इजरायल के दोस्त होने का फायदा है. साथ ही इजरायल ने स्पेक्ट्रो नाम का एक एडवांस्ड सर्विलांस सिस्टम भी भेजा. इससे वह दूर से आने वाले ड्रोन से अपनी रक्षा कर सके.
क्या है इजरायल का आयरन बीम लेजर सिस्टम?
दरअसल, आयरन बीम लेजर सिस्टम कम दूरी के रॉकेट और ड्रोन को भाप बनाकर उड़ा देता है. इजरायल ने सबसे पहले इसका इस्तेमाल लेबनान से हिज्बुल्ला की तरफ से दागे गए ड्रोन पर किया था. इसके अलावा कई दर्जन इजरायल सैन्य कर्मियों को भी यूएई भेजा गया था.
ईरान ने यूएई पर 500 से ज्यादा बैलिस्टिक मिसाइलें और 2 हजार ड्रोन दागे थे. हथियार सिस्टम के साथ-साथ इजरायल ने इस खाड़ी देश के साथ इंटेलिजेंस भी साझा की थी. उसे ईरान में कम दूरी मिसाइलें लॉन्च करने की तैयारियों के बारे में भी जानकारी साझा की थी. ईरान हमले के खिलाफ एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव करने के बाद ज्यादातर ड्रोन को मार गिराया गया था.
ये भी पढ़ें: होर्मुज संकट के बीच अमेरिका का बड़ा एक्शन, ईरानी तेल खरीद पर चीन की कंपनी पर लगाया प्रतिबंध





