कमर कस लें, अगले 3-4 महीनों में महंगे हो जाएंगे मोबाइल रिचार्ज, कितनी कटेगी जेब?

कमर कस लें, अगले 3-4 महीनों में महंगे हो जाएंगे मोबाइल रिचार्ज, कितनी कटेगी जेब?


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • 5G विस्तार और ARPU बढ़ाने को कंपनियां कीमतें बढ़ाएंगी.

Mobile Recharge Costlier: भारत में एक बार फिर से रीचार्ज प्लांस महंगे होने जा रहे हैं. सेंट्रम इंस्टीट्यूशनल रिसर्च की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि अगले तीन से चार महीनों में टैरिफ में 12-15% की भारी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि भारती एयरटेल और रिलायंस जियो के सब्सक्राइबर्स की संख्या बढ़ती रहेगी, जबकि वोडाफोन आइडिया अपने 5G नेटवर्क का विस्तार करेगा. 

रीचार्ज पर कितना पड़ेगा असर?

अगर टेलीकॉम कंपनियां 15% की भी बढ़ोतरी करती है, तो 199 वाले रीचार्ज प्लान पर खर्च बढ़कर लगभग 229 रुपये हो जाएगा. 299 वाला डेटा प्लान बढ़कर लगभग 344-359 रुपये तक पहुंच जाएगा. 999 वाले लॉन्ग टर्म वाला प्लान बढ़कर करीब 1149 तक जा सकता है. इससे साफ है आपको अभी के मुकाबले आने वाले समय में रीचार्ज के लिए ज्यादा खर्च करने पड़ सकते हैं. 

क्यों कंपनियां बढ़ा रही हैं रेट?

Reliance Jio और Airtel जैसी कंपनियां देश भर में 5G इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने के लिए काफी भारी-भरकम निवेश कर रही हैं. इसकी भरपाई कंपनियां कहीं न कहीं ग्राहकों से भी करना चाहती है.

कंपनियां अपने ‘एवरेज रेवेन्यू प्रति यूजर’ (ARPU)  के टारगेट को बढ़ाना चाहती है. Average Revenue Per User यानी ARPU से यह पता चलता है कि एक तय अवधि में आप अपने बिजनेस में हर सक्रिय यूजर से औसतन कितना रेवेन्यू कमा रहे हैं. 

दाम बढ़ाने की एक और वजह यह है कि भारत में टेलीकॉम सेक्टर के मार्केट में रिलायंस जियो और एयरटेल का ही दबदबा है. अब चूंकि कॉम्पिटिशन कम है इसलिए कंपनियों के लिए दाम बढ़ाना भी आसान है. रिपोर्ट में भारती एयरटेल और रिलायंस जियो के सब्सक्राइबर्स की संख्या में भी भारी इजाफा होने का अनुमान लगाया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, हर तिमाही में रिलायंस जियो संग लगभग 70 लाख नए सब्सक्राइबर जुड़ते जाएंगे, जबकि  इसी दौरान भारती एयरटेल के लगभग 50 लाख नए सब्सक्राइबर जोड़ने की उम्मीद है. 

ये भी पढ़ें:

शेयर बाजार में दहाड़ रहा यह स्टॉक, लिस्टिंग के बाद दनादन मार रहा अपर सर्किट; क्या दांव लगाना रहेगा सही?



Source link