रंग-बिरंगे फूल और हरियाली पसंद करने वालों के लिए बोगनवेलिया और पेटुनिया बालकनी के लिए परफेक्ट चॉइस हैं. ये पौधे कम देखभाल में भी तेजी से फैलते हैं और पूरी गर्मी व ठंड के मौसम में बालकनी को फूलों से भर देते हैं. इन्हें बस थोड़ी धूप और हल्का पानी चाहिए होता है. फिर ये सालों-साल टिके रहते हैं.

मनी प्लांट और स्पाइडर प्लांट दो ऐसे पौधे हैं जो हर भारतीय घर की पहली पसंद होते हैं. यह हैंगिंग बास्केट में नीचे की तरफ लटकते हुए बहुत ही अट्रैक्टिव लगते हैं. इन्हें ज्यादा धूप की जरूरत नहीं होती और ये हवा को साफ करने का काम भी करते हैं. नए पौधे लगाने वालों के लिए इनसे शुरुआत करना काफी आसान रहता है.

कम मेंटेनेंस में बालकनी को रॉयल लुक देने के लिए फर्न और पोथोस को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें. इनकी हरी-भरी घनी पत्तियां लटकती हुई बेहद खूबसूरत दिखती हैं. हफ्ते में दो से तीन बार पानी देना और थोड़ी इनडायरेक्ट सनलाइट इनके लिए काफी होती है. कम जगह में भी ये बालकनी को पूरी तरह से कवर कर लेते हैं.

बालकनी में दिनभर तेज धूप आने की स्थिति में पर्पल हार्ट और सुकुलेंट्स एकदम सही ऑप्शन रहेंगे. इनकी पत्तियों का अनोखा पर्पल और डार्क शेड बाकी हरे पौधों के बीच एक बहुत प्यारा कॉन्ट्रास्ट बनाता है. इन्हें पानी की बहुत कम जरूरत होती है. इसलिए दो-चार दिन पानी न मिलने पर भी ये बिल्कुल खराब नहीं होते.

इंग्लिश आइवी और बेबी टियर्स जैसे प्लांट्स बालकनी की रेलिंग या बास्केट से नीचे की तरफ बेल की तरह गिरते हैं. जो एक ड्रामेटिक और मॉडर्न वाइब देते हैं. इनकी ग्रूमिंग करना काफी आसान होता है और यह कम धूप में भी बहुत आराम से फलते-फूलते हैं. इनसे बालकनी को एक लग्जरी कैफे जैसा शानदार लुक मिल जाता है.

पौधों को सुंदर बनाए रखने के लिए बस कुछ बेसिक बातों का ध्यान रखना जरूरी है. गमलों में ड्रेनेज होल सही होना चाहिए जिससे पानी रुके नहीं और महीने में एक बार ऑर्गेनिक कंपोस्ट जरूर डालें. सूखी पत्तियों को टाइम पर काटते रहें. थोड़े सी मेहनत से आपकी बालकनी सालभर खिलखिलाती रहेगी और घर पर ही एक रिफ्रेशिंग स्पेस मिलेगा.
Published at : 25 Jul 2026 01:36 PM (IST)






