किचन गार्डनिंग लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो रही है. आजकल लोग घर पर ही किचन गार्डनिंग कर के अपनी मन-पसंद सब्जियां और फल उगा रहे हैं. आपने कई तरह के फल अपने किचन गार्डन में उगाएं होंगे. लेकिन क्या आपने कभी अपने किचन गार्डन में कोई हाईब्रिड फल उगाया है? अगर नहीं, तो किन्नू आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है.
किन्नू नींबू के ही परिवार का एक खट्टा-मीठ्ठा फल है, जो कि एक हाईब्रिड फल हैं. इसे दो प्रकार के संतरों को मिलाकर बनाया गया है. इसका आकार संतरे जैसा ही होता है, हालांकि इसमें रस संतरे के मुकाबले ज्यादा पाया जाता है. साथ ही इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो कि इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है. ऐसे में जानिए किन्नू उगाने के आसान टिप्स के बारे में.
किन्नू के लिए बड़ा गमला चुनें
किन्नू का पौधा बड़ा होने के बाद पेड़ का रूप लेता है. इसलिए इसे शुरुआत से ही ऐसे बड़े गमले या ड्रम में लगाएं, जहां पौधा बाद में अच्छी तरह विकसित हो सके. अगर आप गमले में इसे उगाना चाहते हैं, तो आपको लगभग 24-34 इंच गहरे गमले की आवश्यकता होगी.
मिट्टी करें तैयार
किन्नू का पौधा लगाने के लिए आपको अच्छी गुणवत्ता वाली मिट्टी चाहिए होती है. मिट्टी तैयार करने के लिए सबसे पहले किसी सामान्य मिट्टी का चुनाव करें और उसमें बाद में गोबर या जैविक खाद मिलाएं. ध्यान रहें कि मिट्टी की जल निकासी अच्छी हो, क्योंकि पानी भरा होने से जड़े खराब हो सकती है.
यह भी पढ़ें: अपने फार्म हाउस पर उगाना है शकरकंद? अभी से कर लें ये तैयारी
नर्सरी से पौधा खरीदें
किन्नू उगाने के लिए आपको अच्छे और स्वस्थ पौधे की आवश्यकता होती है. किसी भी नर्सरी से स्वस्थ और कलम वाला पौधा खरीदें. पौधा लाने के बाद इसे अच्छी तरह मिट्टी में लगाएं. ध्यान रहे हैं कि पौधे की जड़े मिट्टी में सही तरीके से लगें. वहीं पौधे की नियमित रूप से सिंचाई करें लेकिन मिट्टी में पानी भरा न रखें.
पौधे को सही जगह रखें
किन्नू के पौधे को ऐसी जगह रखें जहां उसे पर्याप्त हवा और धूप मिले. यह फल और पौधा दोनों के लिए बेहद जरूरी है. किन्नू 3-4 साल बाद फल देना शुरू करता है. किन्नू के पेड़ों पर मार्च के महीने में फूल और छोटे फल आने शुरू होते हैं और ये दिसंबर का महीना आने तक पूरी तरह पक जाते हैं. पौधे की सही देखभाल करने से आप रसीले पौधे पा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: अपने फार्म हाउस पर कैसे करें समुद्री खीरे की खेती? लाखों में है कीमत






