US में मोहन भागवत के कार्यक्रम के आयोजकों का X अकाउंट बहाल, जानें क्या कहा?

US में मोहन भागवत के कार्यक्रम के आयोजकों का X अकाउंट बहाल, जानें क्या कहा?


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • न्यूयॉर्क मेयर ने RSS कार्यक्रम का समर्थन करने से इनकार किया।

अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत के प्रस्तावित कार्यकर्म से पहले आयोजक अमेरिकन हिंदुज फॉर इंगेजमेंट एंड डायलॉग/American Hindus for Engagement and Dialogue (AHEAD) फोरम के आधिकारिक X अकाउंट को फिर से बहाल कर दिया गया है, जिसे गुरुवार (27 अगस्त, 2026) क कुछ वक्त के लिए सस्पेंड कर दिया गया था.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने आधिकारिक अकाउंट के फिर से बहाल होने के बाद आयोजक AHEAD फोरम ने एक पोस्ट शेयर ऐलान किया कि अब वे वापस आ गए हैं. फोरम ने अपने आधिकारिक अकाउंट को जल्द बहाल करने के लिए X सपोर्ट का भी आभार जताया.

X पोस्ट में फोरम ने क्या कहा?

AHEAD फोरम ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, ‘हम वापस आ गए हैं! कुछ भटके हुए विरोधियों ने एक्स के एल्गोरिदम से छेड़छाड़ करने और हमारा अकाउंट ब्लॉक कराने की कोशिश के लि बॉट्स का इस्तेमाल किया. वहीं, हमारे अकाउंट को तुरंत फिर से बहाल करने और बॉट्स को हटाने के लिए एक्स सपोर्ट का बहुत-बहुत धन्यवाद.’

फोरम ने आगे लिखा, ‘अब वापस उस काम लगें, जो असलियत में काफी ज्यादा मायने रखता है.  अब वापस उस काम पर, जो वास्तव में मायने रखता है और वो सार्वभौमिक सद्भाव और सार्वभौमिक एकता का जश्न मनाना है.‘

दरअसल, यह पूरा घटनाक्रम गुरुवार (27 अगस्त, 2026) को सामने आया, जब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर AHEAD फोरम का आधिकारिक अकाउंट कुछ समय के लिए गायब हो गया और यूजर्स को अनअवेलबल दिखाई दे रहा था. फोरम ने कथित रूप से अकाउंट के सस्पेंशन को एक तकनीकी खराबी करार दिया.

RSS और मोहन भागवत के कार्यक्रम पर ममदानी ने क्या कहा?

वहीं, दूसरी तरफ यह घटना अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी के उस बयान के दो दिन बाद हुआ है, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह RSS या इस कार्यक्रम का किसी भी तरह से समर्थन नहीं करते हैं. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि सिटी के पास इस कार्यक्रम को कैंसिल करने का अधिकार नहीं है, जो शनिवार (29 अगस्त, 2026) को मैडिसन स्क्वायर गार्डन में आयोजित होने वाला है. 

यह भी पढे़ंः नेपाल में भारी तबाही: अगले 3 दिन भारी, चीन का अलर्ट- अभी नहीं टला खतरा



Source link