- जून में घरेलू LPG ₹29, कमर्शियल ₹42-₹53 बढ़ा.
- मई में कमर्शियल सिलेंडर ₹993 बढ़ा, दिल्ली ₹3113.50.
- मध्य पूर्व तनाव के बावजूद LPG सप्लाई सामान्य है.
- घबराहट में खरीद से बचें, सरकारी जानकारी पर भरोसा करें.
LPG Rate Today on June 20: आज 20 जून, शनिवार को देश के अलग-अलग शहरों में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 942 रुपये है. जून के महीने में इसकी कीमत में 29 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई थी. इसी तरह से होटलों, रेस्तरां और ढाबों में इस्तेमाल होने वाले 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम भी इस महीने 42 रुपये से 53.50 रुपये के बीच और बढ़ा दिए. इससे पहले मई में कीमतों में 993 रुपये की ऐतिहासिक बढ़ोतरी की जा चुकी है. इसी के साथ अब दिल्ली में इसकी कीमत 3113.50 रुपये प्रति सिलेंडर तक पहुंच गई है.
शहरवार LPG सिलेंडर की कीमत
| शहर | घरेलू सिलेंडर की कीमत | कमर्शियल सिलेंडर की कीमत |
| दिल्ली | 942.0 रुपये | 3113.5 रुपये |
| मुंबई | 941.5 रुपये | 3067.5 रुपये |
| कोलकाता | 968.0 रुपये | 3256.0 रुपये |
| चेन्नई | 957.5 रुपये | 3283.0 रुपये |
| बेंगलुरु | 944.5 रुपये | 3198.0 रुपये |
| अहमदाबाद | 949.0 रुपये | 3133.0 रुपये |
| लखनऊ | 979.5 रुपये | 3236.0 रुपये |
| भुवनेश्वर | 968.0 रुपये | 3290.5 रुपये |
| पटना | 1031.5 रुपये | 3400.5 रुपये |
तनाव के बावजूद सप्लाई जारी
इस बीच, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की गुरुवार को जारी एक अपडेट के अनुसार, पिछले तीन दिनों में लगभग 1.47 करोड़ घरेलू LPG सिलेंडर डिलीवर किए गए, जबकि इसी दौरान करीब 1.36 करोड़ सिलेंडरों की नई बुकिंग हुई थी. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष के कारण सप्लाई चेन में रुकावटों के बावजूद पूरे देश में घरों के लिए खाना पकाने वाली गैस की सामान्य सप्लाई जारी है.
लोगों को सलाह दी जाती है कि वे पेट्रोल, डीजल और LPG की घबराहट में खरीदारी (पैनिक बाइंग) न करें, अफवाहों से सावधान रहें और सही जानकारी के लिए सरकारी स्रोतों पर भरोसा करें. LPG ग्राहकों से अनुरोध है कि वे डिजिटल बुकिंग प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करें और डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाने से बचें. सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया है, “सभी रिफाइनरियां कच्चे तेल के भरपूर स्टॉक के साथ पूरी क्षमता से काम कर रही हैं और पेट्रोल-डीजल का भी पर्याप्त स्टॉक बनाए रखा जा रहा है. घरेलू खपत को पूरा करने के लिए रिफाइनरियों में LPG का स्थानीय स्तर पर उत्पादन भी बढ़ा दिया गया है.”
ये भी पढ़ें:






