क्या 24 घंटे Dark Mode रखना सही है? जान लें जवाब

क्या हमेशा Dark मोड ऑन रखने से कुछ फायदा होता है? तो पहले आपको बता दें अगर आप यह मानते हैं कि इससे बैटरी ज्यादा चलेगी हां, तो एमोलेड या ओलेड स्क्रीन में डार्क मोड वाकई बैटरी बचाता है. क्योंकि काली स्क्रीन पर पिक्सल्स पूरी तरह बंद हो जाते हैं. लेकिन आपका फोन में सस्ता है जिसमें पुराना LCD डिस्प्ले लगा है. तो डार्क मोड ऑन करने से बैटरी की एक बूंद भी नहीं बचने वाली. एलसीडी में पूरी स्क्रीन के पीछे एक जैसी लाइट जलती रहती है.

अब बात करते हैं दिन के उजाले की जहां Dark मोड सबसे ज्यादा धोखा देता है. धूप या तेज रोशनी में जब आप डार्क मोड पर कुछ पढ़ने की कोशिश करते हैं. तो आंखों को स्क्रीन पर बने अक्षरों को पकड़ने के लिए दोगुनी मशक्कत करनी पड़ती है. आंख की पुतलियां सिकुड़ने की जगह फैल जाती हैं और स्क्रीन पर आसपास का रिफ्लेक्शन साफ दिखने लगता है. इससे आंखों पर बेवजह खिंचाव पड़ता है और सिरदर्द होने लगता है.

मेडिकल साइंस के हिसाब से भी काली स्क्रीन पर सफेद टेक्स्ट पढ़ना हमेशा फायदेमंद नहीं होता. अगर आपको चश्मा लगा है या हल्का सा एस्टिग्मेटिज्म यानी दृष्टि दोष है. तो काले बैकग्राउंड पर सफेद शब्द धुंधले और फैले हुए नजर आते हैं. इसे Halation Effect कहते हैं, जिसमें सफेद फॉन्ट के चारों तरफ हल्की चमक बिखर जाती है. ऐसे में अगर आप लगातार लंबे आर्टिकल या चैट्स पढ़ेंगे तो आपकी आंखें बहुत जल्दी थक जाएंगी.

इंसानी दिमाग बचपन से ही सफेद कागज पर काली स्याही से लिखे शब्द पढ़ने का आदी रहा है. वैज्ञानिकों का भी मानना है कि लाइट मोड यानी सफेद बैकग्राउंड पर काली लिखावट को दिमाग ज्यादा तेजी और आसानी से प्रोसेस करता है. इससे आपकी पढ़ने की स्पीड अच्छी रहती है और पढ़ी हुई बात लंबे समय तक याद रहती है. दिन के वक्त जब चारों तरफ भरपूर रोशनी हो तब Dark मोड आपके Focus को कमजोर कर सकता है.

तो फिर Dark मोड बनाया किसलिए गया था? इसका असली फायदा तब दिखता है जब आप रात को कमरे की लाइट बंद करके फोन चलाते हैं. बिल्कुल अंधेरे कमरे में सफेद स्क्रीन का तेज Flash आंखों पर सीधे हथौड़े की तरह लगता है. उस वक्त Dark मोड ऑन करने से स्क्रीन की तेज चमक गायब हो जाती है और आंखों को सुकून मिलता है.

एक बड़ा भ्रम यह भी है कि डार्क मोड से नीली रोशनी यानी ब्लू लाइट पूरी तरह खत्म हो जाती है. सच यह है कि Dark मोड स्क्रीन को सिर्फ Dark करता है. ब्लू लाइट के असर को नहीं मिटाता. अगर आप रात में सुकून भरी नींद चाहते हैं तो सिर्फ Dark मोड के भरोसे न रहें. इसके साथ फोन के Eye Comfort या Reading Mode का भी इस्तेमाल करें. जो स्क्रीन के रंगों को वार्म और पीला बनाकर Melatonin को डिस्टर्ब होने से बचाता है.

तो फिर सबसे सही और बैलेंस तरीका क्या है? इसका सबसे आसान उपाय है फोन का Auto Schedule फीचर. आजकल हर Android और iPhone में यह Setting होती है कि सूरज ढलते ही Dark मोड खुद चालू हो जाए और सुबह होते ही Light मोड आ जाए. इस Automatic स्विच से दिन के उजाले में पढ़ने में कोई दिक्कत नहीं होती और रात में अंधेरा होते ही आंखें तेज रोशनी से सुरक्षित हो जाती हैं.

सीधी सी बात यह है कि Dark मोड सिर्फ एक अच्छा फीचर है कोई ऐसा नियम नहीं जिसे 24 घंटे इस्तेमाल करें सिर्फ कूल दिखने के लिए दिन में धूप के नीचे आंखें सिकोड़कर डार्क स्क्रीन देखना समझदारी नहीं है. माहौल के हिसाब से Display को बदलना सीखिए. दिन में Light मोड का मजा लीजिए और रात को Dark मोड. तभी आपकी Phone की Screen और आपकी आंखें दोनों लंबे समय तक सुरक्षित रहेंगी

Published at : 14 Oct 2026 01:15 PM (IST)

टेक्नोलॉजी फोटो गैलरी

Source link