दिल्ली के जामिया नगर से रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है. यहां 23 वर्षीय दलित महिला को बंधक बनाकर उसके साथ कई सालों तक गैंगरेप करने और जबरन धर्म धर्म परिवर्तन कराने का गंभीर मामला सामने आया है. इस मामले में दिल्ली पुलिस ने अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया. मुख्य आरोपी की पहचान फहीम के रूप में हुई है, जो पहले से ही किसी अन्य मामले में जेल में बंद है. पुलिस ने उसे इस केस में पूछताछ के लिए लाने की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है.
आरोपी फहीम हिंदू बनकर महिला से किया संपर्क
पीड़िता की शिकायत पर 14 मई 2026 को जामिया नगर थाने में रेप, किडनैपिंग, जबरन धर्म परिवर्तन कराने और मारपीट जैसी गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है. पीड़िता के अनुसार, साल 2021 में फहीम ने साहिल नाम से एक हिंदू बनकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर उससे संपर्क किया. उसने खुद को एक बेहद अमीर हिंदू परिवार का लड़का बताया. मार्च 2022 में फहीम पीड़िता को धोखे से एक घर में ले गया और उसका रेप किया. फहीम ने उसका आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया.
फहीम और उसके परिवार ने पीड़िता का रेप किया
इसके बाद फहील लगातार पीड़िता को ब्लैकमेल करना और सोशल मीडिया पर वीडियो डालने की धमकी देना शुरू कर दिया. कुछ दिन बाद वह पीड़िता को मेरठ लेकर गया तब उसे पता चला कि साहिल का असली नाम फहीम है. महिला का आरोप है कि फहीम, उसके पिता खुर्शीद और परिवार के अन्य सदस्यों ने उसके साथ बार-बार रेप किया. पीड़िता के मुताबिक उसे घर में कैद करके रखा और भागने की कोशिश करने पर जान से मारने की धमकी दी.
बंदूक की नोक पर की महिला से शादी
पीड़िता ने एफआईआर में बताया कि 27 मई, 2022 को उसे बंदूक की नोक पर अगवानपुर के एक मदरसे में ले जाकर जबरन शादी कराई गई, उसका नाम बदलकर आयशा कर दिया गया. महिला के आधार कार्ड की जानकारी में भी हेरफेर की गई. पीड़िता के मुताबिक, फहीम का पिता खुर्शीद खून से सना हुआ मांस लाता था और उसे साफ करने काटने और पकाने के लिए मजबूर करता था. महिला जब ये सब करने से मना करती थी तो आरोपी उसके साथ मारपीट करता था.
हिंदू महिला का धर्म परिवर्तन कराया
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक महिला ने कहा, ‘उसने (आरोपी) ने मुझसे कहा कि अपने आपराधिक रिकॉर्ड के कारण वह हज के लिए भारत से बाहर नहीं जा सकता इसलिए जन्नत में जाने के लिए वह एक हिंदू महिला से शादी कर उसका धर्म परिवर्तन करा रहा है.’ एफआईआर में कहा गया है कि फहीम के भाई अजीम ने एक बार उसकी 3 साल की बेटी को डराने के लिए उसे छत से उल्टा लटका दिया था.
एनजीओ की मदद से महिला शिकायत दर्ज कराई
फहीम अवैध हथियारों का सप्लायर है. महिला ने आरोप लगाया कि अज्ञात पुरुष अक्सर हथियारों के लेन-देन के लिए उसके घर आते थे और वे लोग भी उनका रेप करते थे. पीड़िता ने कहा, ‘उसे (फहीम) बार-बार जेल भेजा जाता था. जनवरी 2025 में जब उसे जेल भेजा गया तो मैं अपनी तीन साल की बेटी के साथ भागकर बल्लभगढ़ पहुंच गई. वहां भी वह मुझे लगातार फोन करता रहा और धमकी देता रहा कि वह मुझे ढूंढकर मार डालेगा. इसी साल मई में मैं अपनी बेटी के साथ बल्लभगढ़ थाने में आत्महत्या करने गई थी, लेकिन किसी ने मुझे रोक लिया. उसने मुझे एनजीओ से संपर्क कराया, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.’
ये भी पढ़ें :






