Share Market Crash Today: वॉल स्ट्रीट में टेक शेयरों की बिकवाली और इसके चलते दक्षिण कोरियाई बाजार में आई बड़ी गिरावट का असर आज भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिल रहा है. बाजार में आज इस कदर बिकवाली हावी है कि बीएसई सेंसेक्स लगभग 600-700 अंक तक टूट चुका है. एनएसई का निफ्टी 50 भी 23900 के स्तर के नीचे फिसल चुका है.
भरभराकर गिरा एशियाई बाजार
दक्षिण कोरियाई बाजार में गिरावट के चलते आज भारतीय शेयर बाजार का भी मूड बिगड़ा हुआ है. यहां का प्रमुख इंडेक्स कोस्पी (KOSPI) में लगभग 10 परसेंट तक की बड़ी गिरावट आ चुकी है. इस भारी गिरावट के चलते वहां के शेयर बाजार में ट्रेडिंग 20 मिनट तक के लिए रोकनी पड़ गई.
दरअसल, अमेरिकी शेयर बाजार (Wall Street) में Alphabet और SpaceX जैसी बड़ी टेक कंपनियों के शेयरों में आई गिरावट के चलते आज ग्लोबल मार्केट का सेंटिमेंट बिगड़ गया. इस गिरावट के चलते आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और टेक कंपनियों के महंगे वैल्यूएशन को लेकर निवेशक डर गए और बाजार में चौतरफा बिकवाली शुरू कर दी. आज दक्षिण कोरियाई बाजार में SK Hynix के शेयर 11% से अधिक टूट गए और Samsung Electronics के शेयर भी 8% से ज्यादा नीचे गिर गए. इन दो बड़ी सेमीकंडक्टर शेयरों के धराशायी होने से पूरे बाजार का बैलेंस बिगड़ गया.
दक्षिण कोरियाई बाजार ने बनाए कई रिकॉर्ड
बता दें कि ईरान में छिड़ी जंग और वैश्विक अनिश्चितताओं को दरकिनार करते हुए भी इस साल एआई और चिप्स की बड़ी डिमांड की वजह से दक्षिण कोरियाई मार्केट अपने ऑल-टाइम रिकॉर्ड हाई लेवल पर कारोबार कर रहा था. इससे इंडेक्स में करीब 80-90% तक का उछाल आ चुका था. इतने ऊंचे स्तर पर कंपनियों का वैल्यूएशन काफी महंगा हो गया था. इसके चलते आज अमेरिकी शेयर बाजार में आज गिरावट के बाद विदेशी निवेशकों ने यहां भी बिकवाली करनी शुरू कर दी और 1.3 बिलियन डॉलर (करीब 2 ट्रिलियन वॉन) से अधिक के शेयर बेचकर मुनाफावसूली की.
घरेलू शेयर बाजार की हालत बिगड़ी
एशियाई बाजार का संतुलन बिगड़ा, तो भारत में निवेशकों की हालत खराब हो गई. भारत में आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनियों Infosys, TCS, HCL Tech और Wipro में आज सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई. इसके चलते निफ्टी आईटी इंडेक्स आज सबसे ज्यादा टूटने वाला सेक्टर बन गया. शेयर बाजार में आई इस बड़ी गिरावट के कारण आज निवेशकों के करीब 4.57 लाख करोड़ से 5 लाख करोड़ रुपये स्वाहा हो गए.
ये भी पढ़ें:
SpaceX क्रैश से हिला वॉल स्ट्रीट, ‘CCC’ रेटिंग मिलते ही ही निवेशकों में मची भगदड़; 50 लाख करोड़ डूबे






