कतर के रास लाफान में एक प्रमुख नेचुरल गैस एक्सपोर्ट टर्मिनल में रविवार (21 जून) रात तेज धमाका हुआ. हादसा तब हुआ जब ईरान के हमले के बाद यहां कर्मचारियों की ओर से टर्मिनल को दोबारा शुरू करने की कोशिश की जा रही थी. तेज धमाके के चलते के चलते वहां भीषण आग लग गई. जिसमें करीब 54 लोगों के घायल होने की खबर है, जबकि 18 लोग कई घंटों बाद तक लापता थे. फिलहाल, राहत-बचाव टीमें मौके पर लगातार काम कर रही हैं.
कतर गृह मंत्रालय ने दी जानकारी
कतर की सरकारी कंपनी ‘कतरएनर्जी’ के मुताबिक एक्सपोर्ट टर्मिनल में काम के दौरान रविवार रात’बरजान’ गैस सप्लाई प्लांट में एक बड़ा धमाका हुआ और आग लग गई. टर्मिनल हुए धमाके के चलते होने वाले नुकसान की अब तक कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आ पाई है. हालांकि, अधिकारियों ने पहले कहा था कि कुछ लोग घायल हुए हैं, लेकिन कतर के गृह मंत्रालय ने बाद में हादसे में घायलों होने वालों का आंकड़ा जारी किया.
कतर दुनिया के टॉप नेचुरल गैस उत्पादकों में से एक है, ऐसे में यहां के इंडस्ट्रियल एरिया में हुए इस बड़े धमाके का असर वैश्विक ऊर्जा बाजार पर भी पड़ सकता है. उधर, ईरान की ओर से होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने के चलते कतर अपने सप्लायर को गैस की आपूर्ति नहीं कर पा रहा था, जिसके चलते कतर ने अपना उत्पादन बंद कर दिया था.
The total number of injured persons in the incident that occurred at a factory in Ras Laffan Industrial City has reached (54). The Qatar International Search and Rescue Group of the Internal Security Force (Lekhwiya), in cooperation with Civil Defence teams, is conducting search…
— Ministry of Interior – Qatar (@MOI_QatarEn) June 22, 2026
ईरान के हमलों के बाद कतर ने रोका था गैस प्रोडक्शन
अधिकारियों के मुताबिक, मार्च में एक ईरानी मिसाइल ‘रास लफ्फान’ से टकराई थी, जिससे वहां भीषण आग लग गई थी और बड़ा नुकसान हुआ था. ईरान के लगातार हमलों के चलते कतर ने वहां पहले ही गैस का उत्पादन रोक दिया था. अब जब यूएस-ईरान के बीच बातचीत और होर्मुज में ढील देने के चलते पश्चिमी एशिया के हालात सुधरने की संभावनाओं के बीच कतर ने दोबार से अपने एक्सपोर्ट टर्मिनल को शुरू करने पर काम शुरू किया था. इसी दौरान यह बड़ा हादसा हो गया.
ये भी पढ़ें- ‘मेरी जिंदगी में दो अहम ‘भारतीय-पाकिस्तानी’ लोग हैं…’, आसिम मुनीर का जिक्र कर क्या बोले जेडी वेंस
‘बरजान’ प्लांट क्यों अहम?
कतर के लिये ‘बरजान’ प्लांट बेहद अहम है. इसकी क्षमता रोजाना लगभग 1.4 अरब स्टैंडर्ड क्यूबिक फीट गैस बेचने की थी. कतर इस गैस का इस्तेमाल मुख्य रूप से अपने देश में बिजली बनाने और रेगिस्तानी इलाकों में पानी को साफ करने वाले जरूरी प्लांट चलाने के लिए करता था. इस प्लांट का लगभग पूरा हिस्सा कतर का है, जबकि एक छोटा सा हिस्सा अमेरिकी तेल कंपनी के पास है.





