खेत में खड़ी फसल में लग गए कीड़े तो सबसे पहले करें ये काम, नहीं तो हो जाएगा बड़ा नुकसान

खेत में खड़ी फसल में लग गए कीड़े तो सबसे पहले करें ये काम, नहीं तो हो जाएगा बड़ा नुकसान


Farm Pest Control Tips: भारत, जहां की अधिकांश जनता एग्रीकल्चर पर आधारित है और यहां की लगभग आधी आबादी कृषि से जुड़े काम करके अपना घर-बार चलाती है. हम सब जानते हैं कि खेती करना कितना मेहनत का काम है. अच्छी फसल के लिए किसान महीनों खेत में मेहनत करता है, तब जाकर कहीं अच्छी फसल तैयार हो पाती है. लेकिन फसल में कीड़ों का हमला किसानों के लिए बड़ी चिंता बन सकता है, क्योंकि यह सीधे पैदावार और कमाई दोनों को प्रभावित करता है. ऐसे में सबसे जरूरी बात है कि किसान घबराएं नहीं, बल्कि समय रहते सही कदम उठाएं.

फसल में क्यों लगते हैं कीड़े?

फसल में कीड़े लगना कोई अचानक होने वाली घटना नहीं है. इसके पीछे कई कारण होते हैं, जैसे कि जब मौसम (हल्की गर्मी और नमी) कीड़ों के हिसाब से सही होता है, तो वे तेजी से बढ़ते हैं. खेत का सही रखरखाव न होना भी एक बड़ा कारण है. खेत में मौजूद घास-फूस और पुरानी फसल के अवशेष कीड़ों के छिपने और बढ़ने का कारण बन जाते हैं, इसलिए इन्हें समय-समय पर साफ करना जरूरी होता है. गलत समय पर बुवाई करने से भी कीड़ों के हमले का खतरा बढ़ जाता है.

कीड़े लगने के तुरंत बाद अपनाएं ये उपाय

  • सबसे पहले यह देखें कि कौन सा कीड़ा है, कितनी तेजी से फैल रहा है और नुकसान किस स्तर का हो रहा है.
  • जहां भी ज्यादा कीड़े दिखें, वहां के पौधों को तुरंत हटाने का प्रबंध करें, इससे कीड़ों का फैलना रुकता है.
  • खरपतवार (Weeds) अक्सर कीड़ों का घर बन जाते हैं, कोशिश यही रहे कि इनकी समय-समय पर सफाई होती रहे.
  • अगर ज्यादा जरूरत पड़े तो ही कीटनाशक का छिड़काव करें. इसके लिए सही दवा का चुनाव, सही मात्रा तय करके पूरे खेत में छिड़काव करना बेहतर रहता है, क्योंकि कीड़े कहां तक फैल चुके हैं, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल होता है.

यह भी पढ़ें – किसानों के लिए लाखों की FD है इस चीज की खेती, पैसा इतना कि गिन नहीं पाओगे

किसानों के लिए जरूरी सलाह

  • हर बार एक ही फसल न लगाएं, फसल बदलते रहें, इससे कीड़े टिक नहीं पाते.
  • ऐसी किस्में चुनें जो बीमारियों और कीड़ों को झेल सकें.
  • बुवाई सही समय पर करें, ताकि फसल पर कीड़ों का प्रकोप कम हो.
  • खेत और आसपास की जगह को साफ रखें, ताकि कीड़ों को पनपने का मौका न मिले.
  • कीड़े लगने पर नीम जैसे जैविक कीटनाशक का छिड़काव करना बेहतर होता है, इससे कीट नियंत्रण में रहते हैं और फसल भी सुरक्षित रहती है.

यह भी पढ़ें – Percentage of Carbon in Soil: खेती के लिए मिट्टी में कितना होना चाहिए कार्बन, किसान जान लें काम की बात



Source link