Tamil Nadu Election Result 2026: तमिलनाडु में सत्ता से डीएमके को हटाने के बाद फिलहाल नई सरकार को लेकर सस्पेंस बना हुआ है. इसकी वजह है, जनादेश में बड़ी पार्टी बनी टीवीके है, जो बहुमत से 10 सीट दूर रह गई है. विजय को कांग्रेस का साथ तो मिला है, लेकिन 118 का आंकड़ा तब भी कोसों दूर है. इधर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से बुधवार को मुलाकात के बाद गुरुवार को फिर से टीवीके ने राज्यपाल से मुलाकात की है.
इससे पहले राज्यपाल ने विजय को 118 विधायकों की संख्या पूरी करने के बाद आने को कहा था. उनका सरकार बनाने का दावा उन्होंने स्वीकार नहीं किया था. गुरुवार को भी तमिलनाडु में पूरे दिन सियासी उठापटक चलती रही. आइए जानते हैं, 7 मई को तमिलनाडु में सियासी नजर से क्या बड़ा हुआ है?
इससे पहले बता दें, कि 4 मई को तमिलनाडु विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आया. इसमें एक्टर विजय की तीन से पहले बनी पार्टी टीवीके बड़ी पार्टी बनकर उभरी. जनादेश ने डीएमके और एआईडीएमके को बेदखल कर दिया. तब से ही यहां सरकार गठन को लेकर हाई-वोल्टेज ड्रामा चल रहा है.
गवर्नर ने विजय को फिर बुलाया, मांगा सबूत
इधर, गुरुवार को तमिलनाडु के गवर्नर आर.एन.रवि ने टीवीके प्रमुख थलापति विजय को लगातार दूसरे दिन लोकभवन भुलाया. गवर्नर ने उनसे 118 विधायकों के समर्थन के बिना शपथ दिलाने से इनकार कर दिया. साथ ही सरकार के लिए स्पष्ट बहुमत साबित करने को कहा गया है.
विजय ने पेश किया सरकार बनाने का दावा
इधर, टीवीके प्रमुख ने गुरुवार को भी सरकार बनाने का दावा फिर पेश किया. फिलहाल उनके पास नंबर 113 है. उनके पास कांग्रेस का समर्थन है. फिलहाल यह जादुई आंकड़े से दूर है. जिसे राज्यपाल ने स्वीकार नहीं किया है.
ये भी पढ़ें: ED Action: नासिक में ED का मनी लॉन्ड्रिंग जांच में बड़ा एक्शन! बैंक लॉकर से करोड़ों के गहने और डॉलर बरामद
कांग्रेस से बातचीत और लेफ्ट से भी बातचीत
कांग्रेस पार्टी ने 5 सीटों के साथ टीवीके को समर्थन दिया है. वहीं, वामपंथी दलों से भी टीवीके ने बात की है. अभी तक इन्होंने अंतिम फैसला नहीं लिया है.
शपथग्रहण में देरी
ऐसे में साफ हो गया है कि गवर्नर की सख्ती के बाद सरकार बनाने का विजय का प्लान टल चुका है. टीवीके कानूनी सलाह ले रही है. टीवीके अब सुप्रीम कोर्ट का रुख अपना सकती है.
टीवीके और अन्य पार्टियों में बना हुआ तनाव
माना जा रहा है कि डीएमके और टीवीके के बीच तनाव बना हुआ है. उन्होंने कहा है कि वह लोगों का जनादेश का सम्मान करती है, लेकिन गतिरोध बना हुआ है. ऐसे में स्पष्ट है कि जबतक टीवीके बहुमत साबित नहीं कर पाती है, तबतक सरकार गठन को मंजूरी नहीं मिल सकती है. इससे पहले खबर आई थी कि टीवीके से इतर डीएमके और एआईएडीएमके के बीच पर्दे के पीछे सरकार गठन की बातचीत चल रही है.
ये भी पढ़ें: बंगाल में चुनाव नतीजों के बाद शुभेंदु अधिकारी के PA की गोली मारकर हत्या, TMC का आया पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?






