China Unviels 5th Generation J-35 Multi Roll Stealth Fighter Jet: पड़ोसी देश चीन ने 5th जनरेशन का J-35 मल्टी-रोल स्टेल्थ फाइटर जेट का एक नया वेरिएंट पेश किया. इस वेरिएंट को एक्सपोर्ट के लिए बनाया गया है. यानी अन्य देशों में इस हथियार को बेचा जाएगा. इंटरनेशनल मार्केट में इसे अमेरिका के F-35 लाइटनिंग II मुकाबला करने के लिए डिजाइन किया गया है. इसका पहले ग्राहक पाकिस्तान बताया जा रहा है.
ये सभी कुछ ऑपरेशन सिंदूर की पहली एनवर्सरी के दौरान आया है. यह एक जमीन से ऑपरेट होने वाला एक्सपोर्ट वेरिएंट है. इसका इस्तेमाल पीपल्स लिबरेशन आर्मी एयरफोर्स और पीपल्स लिबरेशन आर्मी नेवल एयरफोर्स दोनों करती है. साउथ चाइना मार्निंग पोस्ट की रिपोर्ट की मानें तो चीन ने इस हथियार को सबसे पहले पेरिस के एयर शो में पेश किया था.
क्या चीन ने जेट विमानों का निर्माण शुरू कर दिया है?
अब माना जा रहा है कि चीन ने जेट विमानों को बनाना पूरी तरह से शुरू कर दिया है. चाइना की सेंट्रल टेलीविजन ने एक मई को हार्ट टू हार्ट के एक प्रोग्राम में J-35A मॉडल का लॉन्च किया. इस मॉडल का सीरियल नंबर 001 है.
पूरी तरह ऑपरेशनल मोड बेस्ड एयरक्राफ्ट है
रिपोर्ट्स की मानें तो इसपर चीन की सबसे बड़ी मिलिट्री एयरक्राफ्ट बनाने वाली कंपनी एविएशन इंडस्ट्री कॉर्पोरेशन ऑफ चाइना का Logo लगा था. यह एक एक्सपोर्ट वेरिएंट है. यह पहली बार इस हथियार का एक्सपोर्ट वेरिएंट पूरी तरह से ऑपरेशनल मॉडल के लिए दुनिया के सामने पेश किया.
J-35 AE फाइटर जेट क्या है?
चीन का J-35 AE, J-35 सीरीज का पांचवी पीढ़ी का फाइटर जेट है. इसमें पूरी तरह से स्टेल्श क्षमताएं मौजूद हैं. इसे अमेरिकी की लॉकहीड मार्टिन कंपनी के F-35 का चीनी जवाब माना जाता है. इसमें एक ट्विन इंजन जेट है. इसमें अंदरूनी हथियारों का कम्पार्टमेंट और आधुनिक रडार और इन्फ्रारेड सिस्टम लगे हैं.





