जम्मू कश्मीर पुलिस की आतंक के इकोसिस्टम के खिलाफ जंग जारी, आतंकी हैंडलर की संपत्ति कुर्क

जम्मू कश्मीर पुलिस की आतंक के इकोसिस्टम के खिलाफ जंग जारी, आतंकी हैंडलर की संपत्ति कुर्क


जम्मू कश्मीर पुलिस का आतंक के इकोसिस्टम के खिलाफ जंग जारी है. इसी सिलसिले में राजौरी पुलिस ने थानामंडी में पाकिस्तान स्थित आतंकी हैंडलर की ₹81 लाख की संपत्ति कुर्क की. राजौरी पुलिस के प्रवक्ता के मुताबिक आतंकवाद के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए, थानामंडी पुलिस स्टेशन ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) स्थित एक आतंकी हैंडलर की अचल संपत्ति को कुर्क किया है.

यह कार्रवाई थानामंडी पुलिस स्टेशन में दर्ज केस FIR नंबर 04/2011 (EIMCO एक्ट की धारा 2/3 के तहत) के सिलसिले में, CrPC की धारा 87/88 के अंतर्गत की गई है.

2 कनाल और 14 मरला जमीन कुर्क

राजौरी पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में बैठे इस आतंक के हैंडलर का नाम मोहम्मद अरशद, पुत्र नूर हुसैन, निवासी खबलान, थानामंडी है. कुर्क की गई संपत्ति में राजौरी जिले के थानामंडी के गांव खबलान में स्थित खसरा नंबर 125, 128 और 160 के अंतर्गत आने वाली 02 कनाल और 14 मरला जमीन शामिल है.

यह भी पढ़ें:- क्या हुआंग की जगह लेंगे टिम कुक? ट्रंप ने किया इशारा, ‘दिग्गज की जगह दूसरा दिग्गज’

2026 में PoK स्थित 10 आतंकी हैंडलरों की करोड़ों रुपये की संपत्ति कुर्क

राजौरी पुलिस ने दावा किया है कि कुर्क की गई इस संपत्ति का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 81 लाख रुपये है. गौरतलब है कि आतंकवाद के सपोर्ट नेटवर्क को तोड़ने और राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के अपने निरंतर प्रयासों के तहत, राजौरी की थानामंडी पुलिस ने वर्ष 2026 के दौरान PoK स्थित 10 आतंकी हैंडलरों की करोड़ों रुपये की संपत्ति कुर्क की है.

राजौरी पुलिस आतंकी नेटवर्क और उनसे जुड़े लोगों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई जारी रखने के अपने संकल्प को दोहराया है.

यह भी पढ़ें:- चीनी महिला से अफेयर के बाद विवादों में जेनसन हुआंग, जानें दुनिया के 5 बड़े सैक्स स्कैंडल

यह भी पढ़ें:- ‘मेरी सुरक्षा घटा दी मीलॉर्ड’, कलकत्ता HC पहुंचे अभिषेक बनर्जी, ‘अब तक 6 बार हो चुके हमले’



Source link