जेन्सेन हुआंग को निकालोगे तो मैं हायर कर लूंगा, मस्क ने दिया खुला ऑफर

जेन्सेन हुआंग को निकालोगे तो मैं हायर कर लूंगा, मस्क ने दिया खुला ऑफर


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • एनवीडिया सीईओ जेन्सेन हुआंग विवाहेतर संबंधों को लेकर सुर्ख़ियों में.
  • एनवीडिया बोर्ड हुआंग को पद से हटाने की तैयारी में जुटा.
  • एलन मस्क ने जेन्सेन हुआंग को अपनी कंपनी में काम दिया.
  • हुआंग ने ईमेल में अपनी गलती मानकर माफ़ी मांगी.

एनवीडिया (Nvidia) के को-फाउंडर और सीईओ जेन्सेन हुआंग (Jensen Huang) इस वक्त अपने विवाहेतर संबंधों की खबरों को लेकर दुनियाभर में खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. उनका दो महिलाओं संग अफेयर होने का खुलासा हुआ है. 

इनमें से पहली महिला का नाम एलिस हुआंग है, जो सिंगापुर बेस्ड कंपनी ‘मेगास्पीड’ में काम कर चुकी हैं. एलिस पर अमेरिकी एजेंसियों ने चीन के लिए जासूसी का आरोप लगाया दूसरी जिस महिला के साथ जेन्सेन का नाम जुड़ा है, वह किंबर्ली पॉवेल है. वह एनवीडिया की ही वाइस प्रेसिडेंट हैं. वॉल स्ट्रीट जर्नल (WSJ) के मुताबिक, कंपनी के नियमों के गंभीर उल्लंघन के बाद अब एनवीडिया का बोर्ड जेन्सेन हुआंग को सीईओ पद से हटाने की तैयारी कर रहा है. इतना ही नहीं, बोर्ड ने नए सीईओ की तलाश भी शुरू कर दी है. 

हुआंग के साथ खड़े हुए मस्क

संकट की इस घड़ी में एलन मस्क ने जेन्सन हुआंग की तरफ मदद का हाथ बढ़ाया है. इसका खुलासा तब हुआ, जब सोशल मीडिया पर हुआंग को लेकर किए गए पोस्ट में मस्क ने उन्हें अपनी कंपनी में काम पर रखने का खुला ऑफर दे दिया. गुरुवार को ‘जीरोहेज’ (ZeroHedge) नाम के एक यूजर ने जब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  X पर मस्क से कहा, एलन प्लीज जेन्सेन को काम पर रख लीजिए. इस पर जवाब देते हुए मस्क ने कहा, “यह मेरे लिए सम्मान की बात होगी.” यह पोस्ट और मस्क का जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

बता दें कि एलन मस्क और जेन्सेन हुआंग के बीच बेहद गहरे व्यावसायिक संबंध हैं. अभी कुछ ही हफ्ते पहले मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने एनवीडिया चिप्स और उपकरणों के लिए 40 अरब डॉलर की लीज डील की है. वहीं एनवीडिया ने भी मस्क की AI कंपनी xAI में निवेश किया है.

हुआंग ने मानी अपनी गलती

8 नवंबर 2026 को एनवीडिया के सभी कर्मचारियों को एक ईमेल (Internal Memo) भेजकर जेन्सेन ने न केवल अपनी पत्नी के प्रति बेवफाई और विवाहेतर संबंध की बात कबूल की थी, बल्कि उन्होंने सार्वजनिक रूप से इसके लिए माफी भी मांगी है. उन्होंने अपने परिवार, एनवीडिया के बोर्ड और कंपनी के हजारों कर्मचारियों से माफी मांगते हुए कहा कि उनके इस निजी आचरण से कंपनी की साख को ठेस पहुंची है.

ये भी पढ़ें:

हुआंग के बाद Nvidia की कुर्सी पर नजर, भारतीय मूल के Jay Puri का नाम चर्चा में 



Source link