जोशीमठ हेलिकॉप्टर क्रैश: 35 साल पुरानी कंपनी, 58 करोड़ रेवेन्यू, Trans Bharat Aviation को जानिए

जोशीमठ हेलिकॉप्टर क्रैश: 35 साल पुरानी कंपनी, 58 करोड़ रेवेन्यू, Trans Bharat Aviation को जानिए


उत्तराखंड के जोशीमठ में हुए हेलिकॉप्टर क्रैश ने एक बार फिर हवाई यात्रा की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. शुक्रवार को बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा एक हेलीकॉप्टर चाई गांव के पास जंगल में क्रैश हो गया. इस हादसे में पायलट समेत छह लोगों की जान चली गई. इस हादसे के बाद हेलीकॉप्टर ऑपरेटर कंपनी ट्रांस भारत एविएशन भी चर्चा में आ गई है. 

यह कंपनी करीब 35 साल पुरानी है और देशभर में हेलीकॉप्टर चार्टर, VIP ट्रैवल और तीर्थ यात्रा जैसी सेवाएं देती है. कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 में करीब 58 करोड़ रुपये का रेवेन्यू दर्ज किया था. हादसे की जांच एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) और नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) कर रहा है. ऐसे में आइए जानते हैं कि ट्रांस भारत एविएशन के बारे में. 

क्या है Trans Bharat Aviation?

ट्रांस भारत एविएशन की स्थापना साल 1991 में हुई थी. दिल्ली मुख्यालय दिल्ली वाली यह कंपनी अपनी LinkedIn प्रोफाइल पर खुद को भारत के पुराने नॉन-शेड्यूल हेलीकॉप्टर ऑपरेटरों में से एक बताती है. इसका मतलब है कि यह सामान्य एयरलाइंस की तरह तय रूट और समय पर उड़ानें नहीं चलाती, बल्कि जरूरत के मुताबिक चार्टर सेवाएं उपलब्ध कराती है.

दरअसल, कंपनी की सेवाओं में चार धाम यात्रा, केदारनाथ यात्रा, चुनावी उड़ानें, VIP चार्टर, जॉय राइड, हवाई सर्वे और हेलीकॉप्टर मेंटेनेंस शामिल हैं. कंपनी की LinkedIn प्रोफाइल के मुताबिक, इसमें 11 से 50 कर्मचारी काम करते हैं.

कंपनी के पास कितने हेलीकॉप्टर हैं?

कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक, उसके बेड़े में तीन बेल 407 हेलीकॉप्टर हैं. इन तीनों की कुल यात्री क्षमता 18 बताई गई है. कंपनी का कहना है कि उसके हेलीकॉप्टर आधुनिक एवियोनिक्स सिस्टम और क्रैश-रेसिस्टेंट फ्यूल सिस्टम से लैस हैं. इनका इंजन रोल्स-रॉयस का है.

कैसे हुआ जोशीमठ में हेलीकॉप्टर हादसा?

क्रैश हेलीकॉप्टर का रजिस्ट्रेशन नंबर VT-HCX था और इसकी पहचान AS350B3 के रूप में हुई. इसने शुक्रवार दोपहर 1:14 बजे बद्रीनाथ हेलीपैड से देहरादून के सहस्त्रधारा हेलीपैड के लिए उड़ान भरी थी. इसमें पायलट के अलावा पांच यात्री सवार थे. उड़ान के दौरान यह जोशीमठ के चाई गांव के पास जंगल में क्रैश हो गया. हादसे में सभी छह लोगों की जान चली गई.

बैंक अकाउंट से कट जाएं पैसे, तो घबराएं नहीं! फटाफट कर डालें ये काम



Source link