टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- ‘मुझे पूरा भरोसा है कि…’

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- ‘मुझे पूरा भरोसा है कि…’


बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर मुंबई में जानलेवा हमले मामले पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि यह बहुत दुखद घटना है. मुझे पूरा भरोसा है कि पुलिस जरूरी कार्रवाई करेगी. आरोपियों को अरेस्ट भी करेगी. इस घटना के बाद से देश की आर्थिक राजधानी में हड़कंप मच गया है. इस फायरिग की जिम्मेदारी लॉरेंस विश्नोई गैंग ने ली है. 

घटना मुंबई के जुहू स्थित पुष्पा पार्क की बताई गई है. यहां एक्टर पर गोलीबारी हुई. इसमें कई लोग घायल हुए हैं. मुंबई पुलिस ने घटना की पुष्टी करते हुए न्यूज एजेंसी ANI को बताया है कि इस फायरिंग की घटना में एक्टर टाइगर श्रॉफ सुरक्षित हैं. वे घायल नहीं हुए हैं. मामले की जांच की जा रही है. 

ड्राइवर को मारी गोली, खुद गाड़ी चलाकर अस्पताल पहुंचे

रिपोर्ट्स के मुताबिक, टाइगर श्रॉफ के ड्राइवर को गोली मार दी गई. उसके उल्टे हाथ में लगी. इसके बाद टाइगर ने खुद गाड़ी की कमान संभाली. वीडियो में खून के छींटे नजर आ रहे हैं. टाइगर खुद गाड़ी चलाकर अस्पताल पहुंचे हैं. 

मुख्यमंत्री फडनवीस ने की कार्रवाई की मांग

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस ने जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने मुंबई पुलिस कमिश्नर को फोन करके गोलीबारी की घटना की जानकारी मांगी है. साथ ही जांच में तेजी लाने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंद ने हमले की निंदा की है. उन्होंने भी कहा है कि मुंबई पुलिस हमलावरों को पकड़ लेगी. उन्हें उन्हीं की भाषा में जवाब देगी. 

डिप्टी सीएम बोले- उन्हीं की भाषा में दिया जाएगा जवाब

शिंदे ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि यह घटना बेहद चिंताजनक और निंदनीय है. मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं. मैंने मुंबई पुलिस कमिश्नर से बात की है. टाइगर श्रॉफ ने भी उनसे बात की है. मुंबई पुलिस कमिश्नर ने दोषियों को खोजने और पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन किया है. हम उन्हें उन्हीं की भाषा में जवाब देंगे. मुंबई की पहली प्राथमिकता मुंबई और यहां के नागरिकों को सुरक्षित रखना है. चाहे कोई सेलिब्रिटी हो या आम नागरिक, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस और सरकार की जिम्मेदारी है. इस मामले में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी. किसी भी गिरोह को बख्शा नहीं जाएगा.  



Source link