ट्रेन के दाम में फ्लाइट से गोवा! 4-स्टार होटल का मजा और फ्री खाना, IRCTC लाया शानदार पैकेज

ट्रेन के दाम में फ्लाइट से गोवा! 4-स्टार होटल का मजा और फ्री खाना, IRCTC लाया शानदार पैकेज


IRCTC Goa Delight Tour Package 2026: अगर आप मानसून के बाद गोवा घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन हैदराबाद से गोवा के लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है. इस पैकेज में आने-जाने की फ्लाइट, 4 स्टार होटल में ठहरने की सुविधा, नाश्ता और डिनर के साथ स्थानीय टूरिस्ट स्थलों की सैर भी शामिल है. ऐसे में यात्रियों को अलग-अलग बुकिंग करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. 

गोवा की लग्जरी लाइफ

गोवा अपनी खूबसूरत समुद्री तटों, बेहतरीन प्राकृतिक नजारों और सुकून भरे माहौल के लिए देश-विदेश के पर्यटकों की पहली पसंद माना जाता है. यहां कोलवा, कैंडोलिम, मीरामार, अंजुना और वरका जैसे बीच बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करते हैं. अरब सागर के किनारे फैली प्राकृतिक खूबसूरती और शांत वातावरण यहां की यात्रा को यादगार बना देते हैं. इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन  के इस पैकेज का नाम ‘गोवा डिलाइट’ है, जिसका पैकेज कोड SHA03 रखा गया हैय यह टूर फ्लाइट के जरिए कराया जाएगा और इसकी शुरुआत हैदराबाद एयरपोर्ट से होगी. यात्रियों को 3 रात और 4 दिन गोवा में ठहरने का मौका मिलेगा. 

 

इसे भी पढ़ें- कम बजट में विदेश जैसी छुट्टियां! गुलमर्ग से खज्जियार तक, ये हैं भारत के खूबसूरत ‘स्विट्जरलैंड’

कब शुरू होगी यह जर्नी?

यह पैकेज दो अलग-अलग तारीखों में उपलब्ध है. पहली यात्रा 26 अगस्त 2026 से शुरू होगी, जबकि दूसरी यात्रा 9 सितंबर 2026 को रवाना होगी. अगस्त बैच में हैदराबाद से गोवा के लिए इंडिगो की फ्लाइट 6E-905 दोपहर 11:45 बजे उड़ान भरेगी और 1:05 बजे गोवा पहुंचेगी. वापसी 29 अगस्त को गोवा से हैदराबाद के लिए इंडिगो की फ्लाइट 6E-117 से होगी. वहीं सितंबर बैच की वापसी 12 सितंबर को इंडिगो की फ्लाइट 6E-712 से होगी.

कितना होगा खर्च?

अगर पैकेज की कीमत की बात करें तो अगस्त बैच में सिंगल ऑक्यूपेंसी के लिए प्रति व्यक्ति 26,950 रुपये, डबल शेयरिंग पर 21,500 रुपये और ट्रिपल शेयरिंग पर 21,000 रुपये खर्च करने होंगे. वहीं सितंबर बैच में यही पैकेज थोड़ा सस्ता है. इसमें सिंगल ऑक्यूपेंसी का किराया 24,640 रुपये, डबल शेयरिंग का 19,200 रुपये और ट्रिपल शेयरिंग का 18,680 रुपये प्रति व्यक्ति रखा गया है. बच्चों के लिए भी अलग-अलग श्रेणियों के अनुसार रियायती शुल्क तय किया गया है.

क्या- क्या सुविधा इसमें शामिल?

इस पैकेज में हैदराबाद से गोवा और वापसी की फ्लाइट टिकट, गोवा में 4 स्टार होटल नीलम्स द ग्रैंड में 3 रात ठहरने की सुविधा, 3 ब्रेकफास्ट और 3 डिनर, एसी वाहन से स्थानीय पर्यटन, ट्रैवल इंश्योरेंस, इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन  एस्कॉर्ट की सुविधा और सभी लागू टैक्स शामिल हैं.

हालांकि, लंच, हैदराबाद एयरपोर्ट तक आने-जाने का खर्च, फ्लाइट में मिलने वाला भोजन, मांडोवी रिवर क्रूज, गाइड शुल्क, व्यक्तिगत खर्च, लॉन्ड्री, पेय पदार्थ और पैकेज में शामिल नहीं की गई अन्य सेवाओं का भुगतान यात्रियों को स्वयं करना होगा. एयरफेयर या एयरपोर्ट टैक्स में भविष्य में होने वाली बढ़ोतरी भी अतिरिक्त रूप से देनी होगी. आईआरसीटीसी के अनुसार इस टूर के लिए फिलहाल केवल 19 सीटें उपलब्ध हैं.

इसे भी पढ़ें- IRCTC Tour Package: IRCTC का महाऑफर! मात्र इतने रुपये में खाटू श्याम, जयपुर और महाकाल घूमने का मौका, रहना-खाना फ्री





Source link