ठंड के कपड़ों से आ रही अजीब सी बदबू, धोने से पहले जरूर करें ये काम

ठंड के कपड़ों से आ रही अजीब सी बदबू, धोने से पहले जरूर करें ये काम


सर्दियों का मौसम शुरू होते ही लोग अलमारी से स्वेटर, जैकेट, शॉल और दूसरे गर्म कपड़े निकालने लगते हैं. लेकिन महीनों तक बंद अलमारी में रखे रहने के कारण इनसे सीलन या बासीपन जैसी बदबू आने लगती है. ऐसे में सिर्फ परफ्यूम छिड़कना सही तरीका नहीं है. धोने से पहले कुछ आसान काम कर लें, ताकि बदबू कम हो और कपड़े खराब भी न हों.

कपड़ों को पहले खुली हवा में रखें

अलमारी से गर्म कपड़े निकालने के बाद उन्हें तुरंत पहनने या वापस रखने के बजाय कुछ समय खुली हवा में रखें. स्वेटर, शॉल और जैकेट को हैंगर पर टांग दें या साफ जगह पर फैलाकर रखें, जहां हवा आती हो. मौसम साफ हो तो हल्की धूप दिखा दें. इससे कपड़ों की नमी कम होने और बासी गंध दूर होने में मदद मिलती है. ऊनी और गहरे रंग के कपड़ों को तेज धूप में लंबे समय तक न छोड़ें, क्योंकि उनका रंग पर असर पड़ता  है. बहुत तेज बदबू वाले कपड़े अलग रखें. कपड़ों को रखने से पहले अलमारी की शेल्फ और कोनों की भी सफाई कर लें. वहां जमी धूल या नमी कपड़ों में दोबारा गंध पैदा कर सकती है.

धोने से पहले कपड़ों की चेक करें

सभी गर्म कपड़ों को एक साथ पानी में न डालें. पहले उन्हें कपड़े के प्रकार और रंग के हिसाब से अलग कर लें. स्वेटर, शॉल और जैकेट पर लगे केयर लेबल को पढ़ें. जेब में रखी चीजें निकालें और कपड़े पर लगी धूल हल्के हाथ से झाड़ दें. अगर कहीं फफूंदी के धब्बे दिखें, तो उस कपड़े को अलग रखें. नाजुक या महंगे ऊनी कपड़े को लेबल के इंस्ट्रक्शन के हिसाब से  साफ करना बेहतर है.

यह भी पढ़ें : Easy Way To Remove Sock Odor: सुबह पहने और शाम तक आने लगती है मोजों से बदबू, ये ट्रिक आएगी आपके काम  trick to remove dirty smell in socks

सही तरीके से धोएं और पूरी तरह सुखाएं

कपड़े धोते समय हल्के डिटर्जेंट का इस्तेमाल करें. ऊनी कपड़ों के लिए वूल वॉश या उनके अनुकूल डिटर्जेंट चुनें और बहुत गर्म पानी से बचें. जरूरत से ज्यादा साबुन या फैब्रिक सॉफ्टनर डालने से कपड़े पर परत रह जाती है. धोने के बाद स्वेटर को जोर से न मरोड़ें; तौलिये पर रखकर हल्के हाथ से दबाएं. फिर उसे समतल जगह पर सुखाएं, ताकि उसका आकार न बिगड़े. जैकेट और दूसरे कपड़े भी पूरी तरह सूखने के बाद ही अलमारी में रखें. अलमारी को साफ और सूखा रखें, उसमें हवा आने दें और नम कपड़ों को कभी बंद करके न रखें. बदबू या फफूंदी बार-बार लौटे, तो अलमारी में नमी की वजह भी चेक करें.

यह भी पढ़ें : Coriander Storage Tips: फ्रिज में धनिया जल्दी गल जाता है, अपनाएं ये खास ट्रिक 



Source link