थलापति विजय के जन्मदिन पर अमेरिका से आया बधाई संदेश, सर्जियो गोर बोले- INDIA-US के बीच…

थलापति विजय के जन्मदिन पर अमेरिका से आया बधाई संदेश, सर्जियो गोर बोले- INDIA-US के बीच…


भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय से मुलाक़ात की और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी. दोनों के बीच द्विपक्षीय बातचीत भी हुई. सर्जियो गोर ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘आज मैंने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय से मुलाकात की और उन्हें जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई दी. हमने व्यापार और निवेश, टेक्नोलॉजी, सप्लाई चेन, मैन्युफैक्चरिंग, फार्मास्यूटिकल्स और ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में हमारे दोनों देशों के बीच गहरे सहयोग की अपार संभावनाओं पर चर्चा की.’

जोसेफ विजय को फिल्मी जगत से जुड़ी हस्तियों ने दी बधाई

तमिलनाडु के सीएम जोसेफ विजय के जन्मदिन के अवसर पर फिल्म जगत और राजनीति से जुड़ी कई बड़ी हस्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं. इस अवसर को विशेष बनाने के लिए टीवीके के कार्यकर्ताओं ने राज्यभर के मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, अन्नदान कार्यक्रम, रक्तदान शिविर और विभिन्न कल्याणकारी सहायता कार्यक्रम आयोजित किए.

22 जून 1974 को चेन्नई में जन्मे विजय एक अभिनेता से राजनेता बने हैं और वर्तमान में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यरत हैं. राजनीति में आने से पहले वह तमिल सिनेमा के सबसे सफल और प्रभावशाली सितारों में से एक रहे और प्रशंसक उन्हें ‘थलपति’ के नाम से बुलाते हैं.

टीवीके पार्टी बनाकर रचा इतिहास

साल 2024 में विजय ने टीवीके पार्टी बनाई, जिसने 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में जबरदस्त प्रदर्शन किया और राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी. टीवीके ने तमिलनाडु विधानसभा की 234 में से 108 सीटों पर जीत हासिल की. बहुमत के आंकड़े से कम सीटें आने पर टीवीके ने कांग्रेस और अन्य दलों के साथ गठबंधन किया. इसके बाद जोसेफ विजय ने 10 मई को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली.

ये भी पढ़ें : ‘BJP सरकार का बजट कोई नई…’, बंगाल में सरकारी कर्मचारियों के DA बढ़ाने पर क्या बोले TMC सांसद





Source link