फायर सेफ्टी एक्सपर्ट अतुल गर्ग के अनुसार, गर्मियों के महीनों में कई लोग एसी को लगातार घंटों तक चलाते रहते हैं. जब एसी लंबे समय तक बिना रुके चलता है तो कंप्रेसर पर ज्यादा दबाव पड़ता है और मशीन ओवरहीट होने लगती है. इससे अंदर का तापमान बढ़ जाता है और ब्लास्ट या आग लगने का खतरा पैदा हो सकता है. एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि एसी को बीच-बीच में कुछ समय के लिए बंद भी करना चाहिए.

ब्लास्ट के पीछे खराब वायरिंग और बिजली में उतार-चढ़ाव भी बहुत जरूरी कारण माने जाते हैं. पुरानी या ढीली वायरिंग में शॉर्ट सर्किट होने का खतरा ज्यादा रहता है. कई अचानक हाई वोल्टेज आने पर कंप्रेसर और दूसरे इलेक्ट्रिकल पार्ट्स खराब हो सकते हैं. कई बार यही स्थिति आग लगने की वजह बन जाती है, इसलिए एसी के साथ स्टेबलाइजर लगाने की सलाह दी जाती है.
Published at : 29 May 2026 06:44 PM (IST)






