धमाल मचाने की तैयारी में सैमसंग, स्लाइड और रोल होने वाले 2 फोन के डिजाइन करवाएं पेटेंट

धमाल मचाने की तैयारी में सैमसंग, स्लाइड और रोल होने वाले 2 फोन के डिजाइन करवाएं पेटेंट


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • सैमसंग दो नए पेटेंट के साथ रोल और स्लाइड फोन पर काम कर रही है।
  • पहला पेटेंट स्लाइड होकर बड़े डिस्प्ले वाला सामान्य स्मार्टफोन दिखाता है।
  • दूसरा कॉन्सेप्ट खींचने पर बाहर आने वाला और रोल होकर अंदर जाने वाला डिस्प्ले है।
  • यह देखना बाकी है कि ये कॉन्सेप्ट प्रोडक्शन स्टेज में पहुंचेंगे या नहीं।

Samsung Rollable Phone Design: फोल्डेबल फोन सेगमेंट में अपनी बादशाहत कायम करने के बाद अब सैमसंग नए एक्सपेरिमेंट कर रही है. कंपनी अब स्लाइड और रोल होने वाले फोन के डिजाइन पर काम में लगी हुई है. इसे लेकर दो पेटेंट दायर किए गए हैं, जिससे यह झलक मिलती है कि सैमसंग मोबाइल के नए फॉर्म फैक्टर को लेकर क्या सोच रही है. आइए जानते हैं कि सैमसंग भविष्य में किस तरह के फोन लॉन्च कर सकती है.

स्लाइड होकर बड़ा हो जाएगा डिस्प्ले

पहले पेटेंट में ऐसे फोन का कॉन्सेप्ट दिखाया गया है, जो देखने में एक नॉर्मल स्मार्टफोन की तरह दिखता है, लेकिन इसके डिस्प्ले को हॉरिजॉन्टली स्लाइड किया जा सकता है. यह फोन अभी तक मौजूद किसी फोन की तरह फोल्ड या फ्लिप नहीं होगा बल्कि स्लाइड होकर यूजर को बड़ा डिस्प्ले ऑफर करेगा. काम पूरा होने के बाद इसे वापस स्लाइड कर एक नॉर्मल फोन की तरह कैरी किया जा सकेगा.

दूसरा कॉन्सेप्ट है ज्यादा इंट्रेस्टिंग

सैमसंग का दूसरा कॉन्सेप्ट काफी इंट्रेस्टिंग है. इसमें डिस्प्ले पूरी तरह डिवाइस की बॉडी के अंदर रहेगा. डिवाइस की दोनों साइड को खींचने पर डिस्प्ले बाहर आ जाएगा. सैमसंग का कहना है कि इस तरह बड़े डिस्प्ले को स्क्रैचेज और दूसरे डैमेज से बचाया जा सकता है. यूज होने के बाद यह डिस्प्ले फिर रोल होकर डिवाइस की बॉडी के अंदर चला जाएगा. पेटेंट में यह भी बताया गया है कि डिवाइस में सेंसर लगे होंगे, जो यह डिटेक्ट कर पाएंगे कि डिस्प्ले कितना खींचा गया है और इसकी रफ्तार कितनी रही. इसी आधार पर फोन का सॉफ्टवेयर इंटरफेस एडजस्ट हो जाएगा.

क्या प्रोडक्शन स्टेज में पहुंचेंगे ये फोन?

अभी सैमसंग ने इन दोनों डिजाइन के लिए पेटेंट दायर किया है और इनके प्रोडक्शन स्टेज में पहुंचने की कोई गारंटी नही है. दरअसल, कंपनियां हर साल हजारों डिजाइन पेटेंट करवाती हैं, लेकिन उनमें से बहुत ही कम कागजों से आगे बढ़ पाते हैं. ऐसे में पूरे  विश्वास के साथ यह नहीं कहा जा सकता है कि सैमसंग इन पेटेंट को हकीकत बनाकर मार्केट में उतारेगी.

इस कैटेगरी में है सैमसंग की दिलचस्पी

सैमसंग रोल और स्लाइड होने वाले डिवाइस को कैटेगरी में काफी दिलचस्पी ले रही है. कंपनी की डिस्प्ले यूनिट ने स्लाइड और रोल होने वाले OLED प्रोटोटाइप को कई जगहों पर पेश किया है. ऐसे में यह समझा जा सकता है कि सैमसंग इस कैटेगरी को लेकर सीरियसली काम कर रही है. अगर ये फोन प्रोडक्शन स्टेज में पहुंच पाते हैं तो फोल्डेबल फोन की कई दिक्कतों को दूर कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें-

आ गया Claude Mythos से भी बड़ा खतरा, इस नए एआई मॉडल से डर गई दुनिया!



Source link