‘धर्मेंद्र प्रधान इतने अहम क्यों’, सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर दीपके ने PM मोदी से पूछा

‘धर्मेंद्र प्रधान इतने अहम क्यों’, सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर दीपके ने PM मोदी से पूछा


कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) पेपर लीक के मुद्दे को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है. पार्टी का कहना है कि एग्जाम सिस्टम में सुधार और छात्रों को न्याय दिलाने के लिए उनका आंदोलन जारी रहेगा. इसी मांग को लेकर सोनम वांगचुक 25 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं. इस बीच CJP के प्रमुख अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर एक पोस्ट किया है. उन्होंने कहा कि सोनम वांगचुक 25 दिनों से अनशन पर हैं, लेकिन प्रधानमंत्री ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

अभिजीत दीपके ने अपने पोस्ट में लिखा कि राजनीति केवल चुनावी रैलियां करने और चुनाव जीतने तक सीमित नहीं होती है, बल्कि जनता के प्रति जवाबदेह होने की भी जिम्मेदारी होती है. उन्होंने प्रधानमंत्री से सवाल करते हुए कहा कि देश को बताया जाना चाहिए कि अब तक सोनम वांगचुक से बातचीत क्यों नहीं की गई, ताकि इस मामले का समाधान निकल सके और उनकी भूख हड़ताल खत्म कराई जा सके.

ये भी पढ़ें: ‘NEET को ही पूरी तरह खत्म कर दो’, CJP प्रदर्शन के बीच विजय थलापति की बड़ी मांग, राहुल गांधी के प्रोटेस्ट पर क्या कहा?

अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को लेकर पूछा सवाल

अभिजीत दीपके ने आगे कहा कि देश यह भी जानना चाहता है कि शांतिपूर्ण तरीके से एक महीने से ज्यादा समय से प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ पुलिस ने इतनी सख्त कार्रवाई क्यों की. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शन में शामिल छात्रों के साथ पुलिस का व्यवहार बेहद कठोर रहा. अभिजीत दीपके ने अपने पोस्ट में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को लेकर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि देश को यह बताया जाना चाहिए कि इतने सारे छात्रों की मौत के बाद भी धर्मेंद्र प्रधान सरकार के लिए इतने महत्वपूर्ण क्यों बने हुए हैं.

ये भी पढ़ें: CJP Protest News LIVE: ‘आपने सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल खत्म करवाने की कोशिश क्यों नहीं की’, अभिजीत दीपके ने PM मोदी से पूछा





Source link