‘नागिन’ बनकर छाईं जान्हवी, मां श्रीदेवी का लुक किया रीक्रिएट, देखें तस्वीरें

‘नागिन’ बनकर छाईं जान्हवी, मां श्रीदेवी का लुक किया रीक्रिएट, देखें तस्वीरें


बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर को लेकर अक्सर कहा जाता है कि उनमें उनकी मां और दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी की छवि नजर आती हैं. अब एक्ट्रेस ने अपनी मां के आइकॉनिक नागिन लुक को कॉपी किया है और सोशल मीडिया पर नागिन बनी जान्हवी कपूर छा गई हैं. हैलोवीन के खास मौके पर जान्हवी ने अपनी मां, ऋषि कपूर और अमरीश पुरी जैसे दिग्गजों को ट्रिब्यूट देकर उनकी फिल्म ‘नगीना’ के कुछ सीन को फोटोज में तब्दील किया.

श्रीदेवी ने रीक्रिएट किया श्रीदेवी का ‘नगीना’ लुक

बता दें कि हर साल 31 अक्टूबर को हैलोवीन का त्योहार दुनियाभर में मनाया जाता है. बॉलीवुड सेलेब्स भी हैलोवीन के रंग में डूबे हुए नजर आते हैं. शनिवार की शाम को जान्हवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से ढेर सारी तस्वीरें शेयर कीं. इनमें कुछ तस्वीरों में उन्होंने मां श्रीदेवी की फिल्म नगीना के पोस्टर और सीन की झलक दिखाई और दूसरी तरफ वो इन्हें सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरी के साथ रीक्रिएट करती हुई दिखाई दीं.

एआई की मदद से बनाई गईं इन तस्वीरों में जान्हवी कपूर हूबहू श्रीदेवी की तरह नजर आ रही हैं. श्रीदेवी ने फिल्म में नागिन का किरदार निभाया था और जान्हवी ने भी इस लुक को अपनाया. उनकी कातिल आंखों में दहशत नजर आ रही है. मां की तरह ही वो पोज देती हुई नजर आईं.

श्रीदेवी, ऋषि कपूर और अमरीश पुरी को दिया ट्रिब्यूट

नगीना फिल्म के तीनों ही लीड एक्टर श्रीदेवी, ऋषि कपूर और अमरीश पुरी इस दुनिया में नहीं हैं. जान्हवी ने तीनों को ट्रिब्यूट दिया. उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘हैप्पी हैलोवीन. अब तक के सबसे आइकॉनिक मूवी मोमेंट्स में से एक को मैंने रीक्रिएट किया.’

उन्होंने आगे लिखा, ‘आज के दौर में हैलोवीन का मतलब काफी हद तक पॉप कल्चर के मशहूर कैरेक्टर की तरह खुद को तैयार करना या फिर अपने पसंदीदा किरदारों की तरह तैयार होना है. कभी ये मजेदार तो कभी डरावने होते हैं. इससे कभी किसी को ट्रिब्यूट भी दिया जाता है. ऋषि अंकल, अमरीश सर और मम्मा से जयादा आइकॉनिक और कौन हो सकता है.’

जान्हवी की इस पोस्ट पर फैंस ने ढेरो कमेंट्स किए. जबकि खुशी कपूर, ओरी, शनाया कपूर, अनन्या पांडे जैसे सेलेब्स ने भी कमेंट्स में प्यार बरसाया है.





Source link